20.4 C
Jabalpur
October 29, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

जबलपुर – अब्दुल रज्जाक गैंग का 40 हजार का ईनामी बदमाश गिरफ्तार

Jabalpur News Today। पुलिस ने अब्दुल रज्जाक गैंग के एक और सक्रिय सदस्य तथा 40 हजार रुपए के फरार ईनामी आरोपी पप्पू उर्फ़ अकील को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है।

आरोपी थाना हनुमानताल के अपराध क्रमांक 27/22 धारा 308, 365, 452, 342, 506, 120 बी, 34 भादवि एवं आर्म्स एक्ट तथा थाना गढ़ा के अपराध क्रमांक 120/24 में वांछित था। उसकी गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) ने 20 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था, जिसे बाद में बढ़ाकर 40 हजार किया गया।

पुलिस के अनुसार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही थी। इसी बीच विश्वसनीय मुखबिर की सूचना पर कचहरी वाले बाबा की दरगाह के बाहर से उसे दबोच लिया गया। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से शिफ्ट कार (एमपी 20 सीई 0999), एक पिस्टल और कारतूस भी बरामद किए गए। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से उसे केंद्रीय जेल भेज दिया गया।

गौरतलब है कि 10 जुलाई 2025 के बाद से जबलपुर पुलिस ने अब्दुल रज्जाक गैंग के कई बदमाशों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। फरार आरोपियों की तलाश और धरपकड़ की कार्रवाई लगातार जारी है।

इस कार्रवाई में नगर पुलिस अधीक्षक ओमती सोनू कुमी के निर्देशन में थाना प्रभारी ओमती राजपाल बघेल, उप निरीक्षक शैलेन्द्र सिंह, एएसआई नारायण पटेल, प्रधान आरक्षक रामजी पाण्डेय एवं आरक्षक संतोष तेकाम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

अन्य ख़बरें

जबलपुर की मॉडल रोड बनाने वाले पूर्व IAS रमेश थेटे गिरफ्तार, कोर्ट से मिली जमानत

Newsdesk

मुख्यमंत्री बाल हृदय उपचार योजना से नन्हे राजवीर को मिला नया जीवन

Newsdesk

बिजली बिल के बड़े बकायेदारों की संपत्ति होगी कुर्क, लापरवाही पर कनिष्ठ अभियंता नपे

Newsdesk

Leave a Comment