20.1 C
Jabalpur
October 29, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

जबलपुर – लुटेरी दुल्हन गैंग का पर्दाफाश, कई पीड़ित आए सामने

Jabalpur News Today। उज्जैन पुलिस ने शादी के नाम पर ठगी करने वाले कुख्यात लुटेरी दुल्हन गैंग का पर्दाफाश किया है। गिरोह की सरगना कृतिका जैन (28), उसकी बहन आयना जैन (22), चाची पुष्पा जैन (55) और तीन दलालों को गिरफ्तार किया गया है। गिरोह के पकड़े जाने के बाद प्रदेशभर से पीड़ित परिवार सामने आ रहे हैं।

दमोह निवासी मूलचंद जैन ने बताया कि उनके बेटे ऋषभ जैन को इस गैंग ने ठगा। दलालों ने लड़की की फोटो और आधार कार्ड दिखाकर रिश्ता तय कराया। 11 जून 2025 को जबलपुर के एक होटल में सगाई हुई, जहां 50 हजार रुपए दिए गए। इसके दो दिन बाद दमोह के होटल में शादी कराई गई। शादी के बाद कृतिका दुल्हन बनकर ऋषभ के घर आई, लेकिन जल्द ही फरार होने की योजना बनाने लगी।

23 जून को वह कुंडलपुर दर्शन के बहाने ऋषभ के साथ गई। उस समय ऋषभ के पास 6 लाख रुपए नकद थे और कृतिका ने 5 तोला सोना पहन रखा था। होटल लौटने पर ऋषभ ने पाया कि कृतिका कार समेत गायब हो गई। जब परिवार ने शिकायत कर कृतिका के संजीवनी नगर, जबलपुर स्थित किराए के घर की तलाशी ली तो पता चला कि वह रातों-रात मकान खाली कर फरार हो चुकी थी। पुलिस अब गैंग से जुड़े अन्य मामलों की जांच कर रही है

अन्य ख़बरें

सूर्या हाफ मैराथन की ट्रायल दौड़ 1 नवंबर को, जुटेंगे 1000 धावक

Newsdesk

नगर निगम की जनसुनवाई में 38 आवेदन प्राप्त, समस्याओं के निराकरण के निर्देश

Newsdesk

शासन द्वारा सीपीसीटी छूट का आदेश जारी न होने से अनुकंपा आश्रित कर्मचारी नियमित नियुक्ति से वंचित

Newsdesk

Leave a Comment