38.8 C
Jabalpur
June 10, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीय

राहुल देव बने पाकिस्तान वायुसेना के पहले हिंदू पायलट

PARIS, June 18, 2019 (Xinhua) — A JF-17 Thunder from the Pakistan Air Force performs during a flight display at the 53rd International Paris Air Show held at Le Bourget Airport near Paris, France, June 17, 2019. The JF-17 Thunder was jointly developed by China and Pakistan. (Xinhua/Gao Jing)

इस्लामाबाद, 3 मई| पाकिस्तान के इतिहास में पहली बार एक हिंदू युवा को वायुसेना में पायलट के रूप में चयनित किया गया है। राहुल देव नाम के यह युवा पाकिस्तानी वायुसेना में जीडी (जनरल ड्यूटी) पायलट अफसर के रूप में भर्ती हुए हैं। पाकिस्तानी मीडिया में प्रकाशित रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। राहुल देव सिंध प्रांत के सबसे बड़े जिले थरपारकर के रहने वाले हैं। पाकिस्तान में थरपारकर वह जगह है जहां हिंदू समुदाय की बड़ी संख्या निवास करती है। विकास से वंचित इस इलाके के राहुल पाकिस्तान वायुसेना में पहुंचने वाले पहले व्यक्ति हैं।

आल पाकिस्तान हिदू पंचायत के सचिव रवि दवानी ने राहुल की नियुक्ति पर प्रसन्नता जताई है। उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यक समाज के कई सदस्य सिविल सेवा के साथ-साथ सेना के अन्य अंगों में सेवाएं दे रहे हैं। विशेष रूप से देश के कई बड़े डॉक्टर हिदू समुदाय से संबंध रखते हैं। उन्होंने कहा कि अगर सरकार अल्पसंख्यकों पर ध्यान देती रहे तो आने वाले समय में कई राहुल देव देश की सेवा के लिए तैयार मिलेंगे।

अन्य ख़बरें

अमेरिका ने अपाचे हेलीकॉप्टर पर हमले के बाद ईरान पर मिसाइल दागी, ईरान का जवाबी हमला

Newsdesk

पाकिस्तानी सेना का एमआई-17 हेलीकॉप्टर पीओके में क्रैश, सभी सैन्यकर्मियों की मौत

Newsdesk

मानसी जोशी : एक्सीडेंट में गंवाया एक पैर, फिर भी नहीं मानी हार, विश्व चैंपियनशिप में गोल्ड जीतकर रचा इतिहास

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading