20.3 C
Jabalpur
October 30, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिकवीडियो

किराया एक दिन लेट हुआ तो मकान मालिक ने कर दी मारपीट, खून से लथपथ पति को लेकर पत्नी पहुंची थाने

जबलपुर (घमापुर)। बरऊ मोहल्ला स्थित एक किराए के मकान में रहने वाले परिवार को एक दिन किराया लेट करना भारी पड़ गया। मकान मालिक ने किराएदार युवक की बुरी तरह पिटाई कर दी, जिससे उसके सिर से खून बहने लगा। घायल अवस्था में उसकी पत्नी खून से लथपथ पति को लेकर पहले घमापुर थाने पहुंची, लेकिन वहां उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई।

इसके बाद वह पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची, जहां फरियाद करने पर आखिरकार मामला दर्ज किया गया।

क्या है पूरा मामला?

पीड़िता ने बताया कि वह अपने पति के साथ बरऊ मोहल्ले में किराए के मकान में रहती हैं। उनके पति प्राइवेट नौकरी करते हैं और रोज़ की मजदूरी से घर का खर्च चलता है। जिस दिन घटना हुई, उस दिन किराया देने की तारीख थी, लेकिन कुछ पैसे कम होने की वजह से वह पूरा किराया नहीं दे पाए।

इसी बात पर मकान मालिक भड़क उठा और गाली-गलौच करते हुए युवक को लात-घूंसे और डंडे से मारने लगा। मारपीट के दौरान युवक के सिर से खून बहने लगा।

पुलिस ने पहले नहीं सुनी फरियाद

पीड़िता ने बताया कि वह तुरंत अपने घायल पति को लेकर घमापुर थाने पहुंचीं, लेकिन वहां उनकी शिकायत दर्ज नहीं की गई। थक-हारकर वह पति को लेकर एसपी ऑफिस पहुंचीं, जहां अधिकारियों से गुहार लगाने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया।

पीड़िता की मांग

पीड़ित परिवार ने कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि आर्थिक तंगी के दौर में किराया चुकाना मुश्किल था, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि इंसानियत खो दी जाए।

अन्य ख़बरें

जबलपुर की मॉडल रोड बनाने वाले पूर्व IAS रमेश थेटे गिरफ्तार, कोर्ट से मिली जमानत

Newsdesk

मुख्यमंत्री बाल हृदय उपचार योजना से नन्हे राजवीर को मिला नया जीवन

Newsdesk

बिजली बिल के बड़े बकायेदारों की संपत्ति होगी कुर्क, लापरवाही पर कनिष्ठ अभियंता नपे

Newsdesk

Leave a Comment