28.5 C
Jabalpur
September 15, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

छिंदवाड़ा में किडनी फेलियर से 7 बच्चों की मौत, 2 और प्रभावित बच्चे नागपुर रेफर

Chhindwara News –  मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा में किडनी फेलियर से सात बच्चों की मौत के बाद अज्ञात बीमारी का खौफ कायम है। इसी कड़ी में जिले परासिया ब्लॉक के मोर डोंगरी में एक सात माह का बच्चा एवं एक 1 साल का मासूम प्रभावित हुआ है, दोनों बच्चों को नागपुर रेफर किया गया है।
दरअसल छिंदवाड़ा में फैले हुए अज्ञात बीमारी के खौफ ने मां-बाप को इतना परेशान कर दिया है कि अब जरा सी मामूली सर्दी बुखार में भी बच्चों को लेकर बड़े अस्पतालों का रुख कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार करीब 40 से 50 बच्चे नागपुर में भर्ती किए गए हैं। इस अज्ञात बीमारी का खौफ इतना ज्यादा माता-पिता पर छा चुका है कि वह कोई रिस्क नहीं लेना चाहते और बच्चे को लेकर सीधे नागपुर या बड़े अस्पतालों का रुख कर रहे हैं।
अभी देखने में यह आया है कि अगर किसी बच्चे को जरा सा भी बुखार या सर्दी जुकाम होता है तो मां-बाप सीधे बड़े सेंटरों का रुख कर रहे हैं। छिंदवाड़ा जिले में इस रहस्यमय बीमारी ने इतनी दहशत फैला दी है कि अब कोई भी मां-बाप अपने बच्चों के मामले में किसी भी तरह की रिस्क लेने की तैयार नहीं है।

अन्य ख़बरें

कार्यालयीन टीप प्रतियोगिता में विद्युत कार्मिकों ने दिखाई हिन्दी लेखन प्रतिभा

Newsdesk

प्रगतिशील ब्राह्मण महासभा का भव्य तीजोत्सव

Newsdesk

अमृत 2.0 जल प्रदाय और सीवर परियोजना, निगमायुक्त ने की प्रगति की समीक्षा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading