22.7 C
Jabalpur
September 6, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

जबलपुर – श्री गोविन्द गंज रामलीला का 161वां श्री राम राज्याभिषेक महोत्सव आज

Jabalpur News Today। श्री गोविंद गंज रामलीला समिति का 161 वां भव्य और दिव्य श्रीराम राज्याभिषेक महोत्सव का आयोजन आज शनिवार रात्रि 8:00 बजे रामलीला मंच पर किया जा रहा है। अभिषेक महोत्सव के लिए रामलीला मंच पर अयोध्या की तर्ज पर दिव्य श्रृंगार किया जा रहा है। अतिथियों और विशिष्ट जनों की मौजूदगी में गुरुवर वशिष्ठ सबसे पहले प्रभु श्री राम और माता जानकी को अयोध्या के राजा के रूप में तिलक वंदन करेंगे। रामलीला समिति के अध्यक्ष अनिल तिवारी ने बताया कि राज्याभिषेक महोत्सव की दिव्य और भव्य झंकी का दर्शन करने दूर-दूर से लोग आते हैं और अपना भाग्य बनाते हैं । प्रभू के राज्या रोहण समारोह में मध्य प्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री राकेश सिंह जी, प्रथम नागरिक जगत बहादुर सिंह अननु, विधायक अभिलाष पांडे सहित अनेक गणमान्य उपस्थित रहेंगे। इस अवसर पर रामलीला में अपना बहुमूल्य योगदान देने वाले 50 वर्ष पूर्व के पात्र पंडित मुकेश रावत, पंडित मोती जोशी, पंडित राजकुमार तिवारी का अभिनंदन भी किया जाएगा।

श्री राम से मिले भरत

श्री तिवारी ने बताया की शुक्रवार रात्रि 10:00 बजे बड़े फुहारे में भरत मिलाप की लीला मंचित हुई, जिसमें राम भरत के मिलन का दृश्य भावुक बन पड़ा । उपस्थित जन समुदाय में पुष्प वर्षा कर भारत मिलाप की लीला का आनंद लिया । भरत के रूप में कार्तिक दुबे ने प्रभावशाली अभिनय किया। कूचेनी मंदिर ट्रस्ट परिवार के द्वारा रामलीला समिति का स्वागत किया गया।

अन्य ख़बरें

मध्‍य प्रदेश सरकार ने राज्य प्रशासनिक सेवा के छह अधिकारियों का किया तबादला

Newsdesk

जबलपुर रेल मंडल ने मानसून में पुलों एवं संवेदनशील स्थानों पर 109 जीपीएस से लैस स्टाफ को किया तैनात

Newsdesk

बीएसएनएल की वेबसाइट में टेलीकॉम की 35 एकड़ जमीन का जिक्र नहीं

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading