19.8 C
Jabalpur
October 29, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

बाल-बाल बचे एक्टर विजय देवेरकोंडा, कार हुई हादसे का शिकार

हैदराबाद 07 Oct – हैदराबाद-बेंगलुरु राजमार्ग यानी एनएच-44 पर हुए एक हादसे में एक्टर विजय देवेरकोंडा बाल-बाल बच गए। उऩकी कार हादसाग्रस्त हो गई। एक्टर की कार को पीछे से अन्य कार ने टक्कर मार दी। विजय देवरकोंडा पुत्तापर्थी से हैदराबाद लौट रहे थे। खबरों के मुताबिक, उनकी कार को मामूली नुकसान हुआ, लेकिन सौभाग्य से न अभिनेता को कोई चोट आई और न ही उनके साथ सफर कर रहे किसी को।

पुलिस के मुताबिक, ‘एक्टर विजय देवरकोंडा पुट्टपर्थी से हैदराबाद कार से जा रहे थे, तभी आगे चल रही बोलेरो गाड़ी अचानक राइड साइड की ओर मुड़ गई, जिससे उनकी कार बोलेरो के बाएं हिस्से से टकरा गई. कार के बाएं हिस्से को नुकसान पहुंचा है, लेकिन कोई हताहत नहीं हुआ। विजय देवरकोंडा और दो अन्य लोग कार में सवार थे, वह तुरंत एक दूसरी गाड़ी में बैठ गए, और उनकी टीम ने इंश्योरेंस के लिए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।’

अन्य ख़बरें

सूर्या हाफ मैराथन की ट्रायल दौड़ 1 नवंबर को, जुटेंगे 1000 धावक

Newsdesk

नगर निगम की जनसुनवाई में 38 आवेदन प्राप्त, समस्याओं के निराकरण के निर्देश

Newsdesk

शासन द्वारा सीपीसीटी छूट का आदेश जारी न होने से अनुकंपा आश्रित कर्मचारी नियमित नियुक्ति से वंचित

Newsdesk

Leave a Comment