19.8 C
Jabalpur
October 29, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिक

महानगर में फर्जी डेटिंग ऐप का खुलासा, 16 महिलाएं सहित 17 गिरफ्तार

महानगर कोलकाता में फर्जी डेटिंग ऐप का खुलासा हुआ हुआ है। पुलिस ने बताया कि, सीआईडी ने दक्षिण कोलकाता के मिंटो पार्क इलाके में डेटिंग ऐप के जरिये धोखाधड़ी में कथित संलिप्तता के लिए 16 महिलाओं समेत 17 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इस घटना से मिंटो पार्क और आसपास के इलाकों में काफी सनसनी फैल गई है। इस घटना से मिंटो पार्क और आसपास के इलाकों में काफी सनसनी फैल गई है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने कथित तौर पर दोस्त बनने का प्रस्ताव देकर उपयोगकर्ताओं को झांसा दी और फिर धोखाधड़ी की।

पुलिस ने बताया कि, गोपनीय सूचना मिली थी, जिसके आधार पर हमने छापा मारा और कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, बैंक दस्तावेज, रजिस्टर और कामकाज से जुड़ी अन्य सामग्री जब्त की।”  जांच और तलाशी अभियान अभी भी जारी है। पुलिस ने बताया कि ये लोग एक लोकप्रिय डेटिंग ऐप के नाम पर फर्जी प्रोफाइल बनाकर अलग-अलग लोगों से बातचीत करते थे और गहरे रिश्ते बनाते थे। ये लोग प्यार या साथ का वादा करके तरह-तरह के बहाने बनाकर मोटी रकम ऐंठते थे। गिरफ्तार लोगों के पास से स्क्रिप्ट बरामद कर ली गई हैं। स्क्रिप्ट में पीड़ितों से बात करने और उनकी भावनाओं का फायदा उठाकर पैसे ऐंठने के विस्तृत निर्देश थे।

पुलिस सूत्रों ने यह भी बताया कि यह गिरोह बेहद संगठित तरीके से काम कर रहा था। हर सदस्य की एक खास भूमिका थी। कुछ लोग फर्जी प्रोफाइल बनाते थे, कुछ मैसेज पर चैट करते थे और कुछ पैसों का लेन-देन करते थे। डेटिंग ऐप पर धोखाधड़ी करने वाला गिरोह इसी तरह काम करता था। शुरुआती सीआईडी जांच में पता चला है कि शहर के विभिन्न हिस्सों और राज्य के बाहर के कई लोग इस धोखाधड़ी का शिकार हुए हैं। पुलिस कार्रवाई के दौरान कुछ बैंक दस्तावेज़ और बड़ी रकम के लेन-देन के सबूत मिले हैं। गिरफ्तार किए गए 17 लोगों को आज अदालत में पेश किया गया। पुलिस ने बताया है कि जांच अभी जारी है। इन 17 लोगों के अलावा और कोई शामिल तो नहीं है, इसकी भी जांच की जा रही है। अगर कोई और इसके पीछे है, तो उसे भी जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।

अन्य ख़बरें

सूर्या हाफ मैराथन की ट्रायल दौड़ 1 नवंबर को, जुटेंगे 1000 धावक

Newsdesk

नगर निगम की जनसुनवाई में 38 आवेदन प्राप्त, समस्याओं के निराकरण के निर्देश

Newsdesk

शासन द्वारा सीपीसीटी छूट का आदेश जारी न होने से अनुकंपा आश्रित कर्मचारी नियमित नियुक्ति से वंचित

Newsdesk

Leave a Comment