November 1, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिक

मासूम बच्चे के सामने माता-पिता की नृशंस हत्या, घर के आंगन में मिली रक्तरंजित लाश…

रायगढ़ जिले के ग्राम कपाटडेरा में मासूम बच्चे के सामने बीती रात हत्यारों ने उनके माता-पिता की नृशंस हत्या कर दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने दो संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.

जिले के घरघोड़ा ब्लॉक के ग्राम पंचायत भेंड्रा के ग्राम कपाटडेरा में निवासरत गुरुवार सिंह राठिया (35 वर्ष) और उनकी पत्नी मनीता राठिया (30 वर्ष) की अलसुबह रक्तरंजित लाश मिली. सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई करते हुए जांच शुरू की.
घटना के चश्मदीद मृतक के मासूम बच्चे ने पुलिस को वाकये से अवगत कराया. पुलिस ने बच्चे से मिली जानकारी पर दो संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. जल्द मामले का खुलासा होने की उम्मीद जताई जा रही है.

अन्य ख़बरें

*जिला स्तरीय वालीवॉल टूर्नामेंट का हुआ आगाज, दो दर्जन से अधिक टीमें होगी शामिल

Newsdesk

आज आ रहे अपेक्स बैंक भोपाल प्रशासक महेन्द्र सिंह यादव

Newsdesk

लॉर्डगंज गोलीकांड के तीनों आरोपी गिरफ्तार, अवैध हथियार और लूटी स्कूटी बरामद

Newsdesk

Leave a Comment