37.3 C
Jabalpur
May 29, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

दिल्ली के महरौली में मुठभेड़, बदमाश कनिष्क उर्फ कुकू गिरफ्तार

महरौली, 25 अक्टूबर। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के महरौली थाना क्षेत्र में शनिवार तड़के करीब 4 बजे पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने बदमाश कनिष्क उर्फ विशाल उर्फ कुकू को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार मुखबिर की सूचना पर पुलिस कनिष्क उर्फ विशाल उर्फ कुकू को गिरफ्तार करने गई थी। पुलिस ने जैसे ही महरौली के पास बदमाश को रोका, उसने रोकने के बजाय पुलिस पर ही फायरिंग कर दी। बदमाश ने पुलिस टीम पर चार राउंड फायरिंग की, जिसमें हेड कांस्टेबल रविंद्र घायल हो गए।

वहीं, दो अन्य पुलिसकर्मियों के ब्लडप्रूफ जैकेट पर भी गोलियां लगीं, जिससे वे बाल-बाल बच गए। पुलिस की ओर से जवाबी कार्रवाई में महरौली थाना पुलिस ने चार राउंड फायरिंग कर बदमाश को दबोच लिया। मुठभेड़ के दौरान बदमाश के दाहिने पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना मिलने पर पुलिस के आलाधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे। गिरफ्तार आरोपी की पहचान कनिष्क उर्फ विशाल उर्फ कुकू के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, वह अंबेडकर नगर थाना क्षेत्र का निवासी है और उसके खिलाफ कई मामले आर्म्स एक्ट के तहत पहले से दर्ज हैं। घटनास्थल से पुलिस ने दो पिस्टल और एक बाइक बरामद की है, जिसका उपयोग आरोपी वारदात के दौरान कर रहा था। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि वह हाल में किन वारदातों में शामिल रहा है और हथियार कहां से लाया था।

पुलिस का कहना है कि आरोपी का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है और उसके नेटवर्क के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है। इसके ऊपर पहले से भी कई मुकदमे दर्ज हैं और पुलिस काफी समय से इसकी तलाश कर रही है। पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि घायल हेड कांस्टेबल और बदमाश विशाल को जल्द ही अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी। विशाल के साथियों की गिरफ्तारी के लिए टीम का गठन किया जा रहा है। इससे पूछताछ में कई खुलासे हो रहे हैं।

अन्य ख़बरें

वन विकास निगम में 6000 रुपए लाओ, जलाऊ चट्ठा पाओ

Newsdesk

*कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्यवाही: अवैध बूचड़खाने पर दबिश

Newsdesk

कर्नाटक के सीएम पद से इस्तीफा देने के बाद सिद्दारमैया का बयान, ‘मैं अपनी आखिरी सांस तक राजनीति में रहूंगा’

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading