November 1, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

गोवा क्लब अग्निकांड: “लपटें आसमान छू रही थीं…” प्रत्यक्षदर्शियों के दिल दहला देने वाले बयान

नई दिल्ली, 7 दिसंबर। उत्तर गोवा के अर्पोरा स्थित लोकप्रिय नाइटक्लब Birch by Romeo Lane में आधी रात के बाद लगी भीषण आग ने अब तक 25 लोगों की जान ले ली है, और कई घायल अस्पताल में जिंदगी से जंग लड़ रहे हैं। हादसे के बाद सामने आए प्रत्यक्षदर्शियों के बयान घटना की भयावहता बयां करते हैं।

स्थानीय निवासी ने बताया,
“सुबह खबर देखी तो तुरंत दौड़ा आया। रात में सिर्फ तेज़ सायरन की आवाज़ सुनी थी, लगा सड़क पर कुछ हुआ होगा। सुबह पता चला कि इतनी बड़ी त्रासदी हो गई…”

करीब के होटल में ठहरे एक सैलानी ने कहा,
“हम जैसे ही होटल पहुंचे, दूर से लाल-लाल लपटें दिखीं। जब मौके पर पहुँचे तो पुलिस हालात संभालने की कोशिश कर रही थी…”

एक अन्य निवासी ने बताया कि आधी रात एंबुलेंस की आवाज़ सुनी, लेकिन गंभीरता का अंदाज़ा नहीं था।
“सुबह पता चला कि शायद 23 लोग मारे गए… अब संख्या और बढ़ गई है।”

अस्पतालों में अफरा-तफरी, कई शवों की पहचान बाकी

अस्पतालों में भारी भीड़ जमा है। कई शवों की पहचान नहीं हो पाई है, जबकि 14 कर्मचारी और 4 पर्यटकों की पहचान की पुष्टि हो चुकी है।

आग का कारण: सिलेंडर विस्फोट की आशंका

पुलिस के मुताबिक, क्लब के अंदर सिलेंडर फटने से आग भड़की, जिससे भीतर मौजूद लोगों—ज्यादातर स्टाफ—को बाहर निकलने का समय नहीं मिला।

फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियाँ तड़के तक आग बुझाने में जुटी रहीं। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी व डीजीपी मौके पर पहुँचे और राहत कार्यों की निगरानी की।

जांच जारी, मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका

अधिकारियों ने बताया कि कई घायल गंभीर हैं, और मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।

गोवा के सबसे व्यस्त पर्यटन क्षेत्रों में हुई इस त्रासदी ने राज्य को गहरे सदमे में डाल दिया है।

अन्य ख़बरें

यूपी: जेल से रिहा होते ही आजम खां को ईडी ने हिरासत में लिया

Newsdesk

छत्तीसगढ़: बीजापुर के पास बस फिसलने से पांच यात्री घायल

Newsdesk

बंगाल में मिट्टी चोरी का मामला: अभिषेक बनर्जी के सहयोगी को 10 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया

Newsdesk

Leave a Comment