25.5 C
Jabalpur
September 11, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

वर्किंग जर्नलिस्ट ऑर्गेनाइजेशन का आयोजन – ‘रन फॉर यूनिटी’ मैराथन स्वामी विवेकानंद जयंती पर परसवाड़ा में होगा जिला स्तरीय मैराथन

परसवाड़ा। वर्किंग जर्नलिस्ट ऑर्गेनाइजेशन परसवाड़ा द्वारा सामाजिक सहयोग से समय समय पर विभिन्न जन सरोकार और कल्याण और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा के कार्य किए जाते रहे है, इसी कड़ी में पूर्व वर्षों की भांति इस वर्ष भी स्वामी विवेकानंद जी की 163वीं जयंती के अवसर पर 12 जनवरी को मुख्यालय परसवाड़ा में जिला स्तरीय विशाल मैराथन दौड़ का आयोजन किया जाएगा। वर्किंग जर्नलिस्ट ऑर्गेनाइजेशन बालाघाट के जिला अध्यक्ष श्रीकांत त्रिवेदी के निर्देशानुसार यह आयोजन पुलिस एवं वर्किंग जर्नलिस्ट ऑर्गेनाइजेशन पत्रकार संघ परसवाड़ा के संयुक्त तत्वावधान में “रन फॉर यूनिटी” के संदेश के साथ संपन्न होगा।
आयोजन की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक में पत्रकार संघ के पदाधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि मैराथन का उद्देश्य समाज में एकता, स्वास्थ्य एवं जागरूकता का संदेश प्रसारित करना है। मैराथन दौड़ का शुभारंभ स्थानीय राम मंदिर प्रांगण से किया जाएगा, जो 3 किलोमीटर की दूरी तय कर ग्राम लिंगा पहुंचेगी तथा वहां से वापस राम मंदिर प्रांगण पहुंचकर कुल 6 किलोमीटर की दौड़ पूरी की जाएगी।
पत्रकार संघ परसवाड़ा के अध्यक्ष राकेश मिश्रा ने बताया कि स्वामी विवेकानंद जयंती पर आयोजित यह मैराथन केवल एक खेल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि युवाओं को शारीरिक एवं मानसिक रूप से सशक्त बनाने तथा उनके आदर्शों को आत्मसात करने के लिए प्रेरित करने का प्रयास है। दौड़ 12 जनवरी को प्रातः 8.30 बजे प्रारंभ होगी। इससे पूर्व सभी धावकों का पंजीयन एवं प्राथमिक स्वास्थ्य परीक्षण अनिवार्य रूप से किया जाएगा।
मैराथन में 10 वर्ष से अधिक आयु के महिला एवं पुरुष धावक भाग ले सकेंगे। महिला एवं पुरुष वर्ग की दौड़ अलग-अलग समय पर प्रारंभ की जाएगी। पंजीयन के लिए आधार कार्ड एवं जन्मतिथि संबंधी प्रमाण-पत्र अनिवार्य रखा गया है। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए किसी भी प्रकार का प्रवेश शुल्क नहीं लिया जाएगा।
विजेताओं को प्रथम पुरस्कार 5001 रूपए, द्वितीय पुरस्कार 3100 रूपए, तृतीय पुरस्कार 2100 रूपए, स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा। महिला एवं पुरुष वर्ग में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले धावकों के साथ-साथ अन्य धावकों को सांत्वना पुरस्कार भी प्रदान किए जाएंगे।
बैठक में संरक्षक देवेंद्र डहरवाल, अध्यक्ष राकेश मिश्रा, उपाध्यक्ष नरेन्द्र(पप्पू)शरणागत, सचिव अशोक गिरी गोस्वामी, पंकज जैन, हर्ष पांडेय, पीमेश राहंगडाले, उमेश बिसेन, चैनलाल ठाकरे, हेमराज पटले, सहित अन्य पत्रकार साथियों ने जिलेभर के धावकों से इस मैराथन में अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता कर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।

अन्य ख़बरें

स्वच्छ सर्वेक्षण खत्म होते ही कचरे के ढेर पर सवाल: लाखों खर्च कर लगाए डस्टबिन टूटे, भंवरताल और सिविक सेंटर में दुर्गंध से लोग परेशान

Newsdesk

पोलियो को मात देकर हुनर को बनाया सहारा

Newsdesk

कलानिकेतन पॉलिटेक्निक की अनियमितताओं के खिलाफ अभाविप का प्रदर्शन

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading