30.5 C
Jabalpur
September 15, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

कार्यालय जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित सिवनी (म०प्र०)

सी टाइम्स सिवनी – श्रीमति शीतला पटले, कलेक्टर बैंक प्रशासक, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक सिवनी के मार्गदर्शन तथा श्री के. के. सोनी, महाप्रबंधक के निर्देशन में राज्य स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने के लिये जिले की दो बहुउ‌द्देशीय प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों को NCDC राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम द्वारा दिनांक 06 जनवरी 2026 को भोपाल में पुरस्कृत किया गया है।

उल्लेखनीय है कि अपैक्स बैंक भोपाल के समन्वय भवन में आयोजित मुख्य कार्यपालन अधिकारियों की बैठक दिनांक 06 जनवरी 2026 में राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम, सहकारिता मंत्रालय, भारत सरकार-क्षेत्रीय निदेशालय, भोपाल द्वारा सर्वश्रेष्ठ प्राथमिक सहकारी संस्था (सहकारिता मंत्रालय की पहल) श्रेणी का उत्कृष्टता पुरस्कार 2025 श्री संतकुमार राजपूत, प्रबंधक बीपेक्स बांकी तथा सर्वश्रेष्ठ प्राथमिक सहकारी संस्था श्रेणी का योग्यता पुरस्कार 2025 श्री गणेश सिंगौर, प्रबंधक बीपेक्स खैरापलारी को माननीय श्री विश्वास सांरग, सहकारिता मंत्री महोदय द्वारा दिया गया। उपरोक्त कार्यक्रम में प्रमुख सचिव सहकारिता श्री डी.पी. आहूजा, आयुक्त सहकारिता श्री मनोज पुष्प तथा प्रबंध संचालक श्री मनोज कुमार गुप्ता अपेक्स बैंक भोपाल की गरिमामय उपस्थिति रही तथा बैंक के महाप्रबंधक श्री के. के. सोनी भी उक्त कार्यक्रम में उपस्थित रहें। साथ ही उक्त दोनों समितियों को शील्ड, प्रमाण पत्र भी प्रदान किये गये।

अन्य ख़बरें

भारत का वस्तु निर्यात अगस्त में 26 प्रतिशत बढ़ा, व्यापार घाटे में आई कमी

Newsdesk

ट्विशा शर्मा केस: गिरिबाला सिंह को हाईकोर्ट से फिलहाल राहत नहीं, जमानत याचिका पर CBI से मांगा जवाब

Newsdesk

सागर जहरीली शराब कांड: ₹30 हजार के इनामी आरोपी की गिरफ्तारी के बाद नेटवर्क की नई कड़ियों पर पुलिस की नजर

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading