October 31, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

आरसेटी में राजमिस्त्री प्रशिक्षण बैच संपन्न, प्रशिक्षणार्थियों को मिले प्रमाण पत्र

डिंडोरी 08, जनवरी 2026
ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी डिंडोरी) में आयोजित राजमिस्त्री प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन समारोह आज सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर प्रशिक्षण पूर्ण कर चुके प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए तथा उन्हें स्वरोजगार के लिए प्रेरित किया गया।

समारोह को संबोधित करते हुए आरसेटी निदेशक एस. एस. समद ने कहा कि वर्तमान समय में कुशल राजमिस्त्रियों की मांग निरंतर बढ़ रही है। यह प्रशिक्षण युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक सशक्त पहल है। उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों से आह्वान किया कि वे अर्जित कौशल का उपयोग कर रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर सृजित करें।

कार्यक्रम में विशेष रूप से डीपीएम अर्पणा सोनाकिया पांडे तथा डीएम स्किल भगत सिंह आर्मों की उपस्थिति रही। उन्होंने कहा कि ऐसे कौशल विकास कार्यक्रम ग्रामीण युवाओं को मुख्यधारा से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। समापन अवसर पर सभी प्रशिक्षुओं को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं तथा स्वरोजगार एवं उद्यमिता के लिए आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया गया। साथ ही शासन की योजनाओं के अंतर्गत उपलब्ध ऋण सुविधाओं की जानकारी भी दी गई।

कार्यक्रम में फैकल्टी सदस्य कु. दीपिका सिंगौर, ओम जी मिश्रा, प्रशिक्षक हरिदास राठौर, कार्यालय सहायक राधिका पड़वार, हंसराज एवं राम प्रसाद सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

अन्य ख़बरें

लोक सेवा गारण्टी में समय सीमा में सेवाएं नहीं देने वाले पंचायत सचिवो ंपर 500 रूपए प्रतिकेश पैनाल्टी लगाने के निर्देश- कलेक्टर

Newsdesk

उपभोक्ता संरक्षण समिति बालाघाट द्वारा जागरूकता अभियान के तहत उपभोक्ताओं को किया जा रहा जागरूक

Newsdesk

नवीन माध्यमिक शाला भवन कण्डरा का विधायक ने किया लोकार्पण

Newsdesk

Leave a Comment