34.2 C
Jabalpur
June 17, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीय

हिंसा का जोखिम कम होने पर यूट्यूब ट्रंप से बैन हटा लेगा : सीईओ

सैन फ्रांसिस्को, 5 मार्च (आईएएनएस)| गूगल के स्वामित्व वाले यूट्यूब यह महसूस होते ही कि हिंसा का जोखिम कम हो गया है, वह पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर से प्रतिबंध हटा लेगा। थिंक टैंक अटलांटिक काउंसिल के साथ एक साक्षात्कार में, यूट्यूब की सीईओ सुसन वोजसिकी ने कहा कि ट्रंप का चैनल ‘हिंसा के लिए उकसाने के जोखिम के कारण सस्पेंड’ है।

उन्होंने गुरुवार को साक्षात्कार में कहा, “हालांकि, मैं इस बात की पुष्टि करना चाहती हूं कि हम चैनल के निलंबन को हटा देंगे। यह निर्धारित होने पर कि हिंसा का जोखिम कम हो गया है, हम डोनाल्ड ट्रंप के चैनल पर से प्रतिबंध हटा लेंगे।”

उन्होंने कहा कि यह हमारी नीतियों के अनुसार है कि हमारी तीन स्ट्राइक प्रणाली ऐसा ही काम करती है। लेकिन जब चैनल को फिर से बहाल किया जाएगा, तो यह उन्हीं नीतियों के अधीन होगा, जो हर दूसरे चैनल का अनुसरण करता है।

जनवरी में यूट्यूब ने ट्रंप के चैनल को कुछ ट्रंप समर्थकों द्वारा अमेरिकी कैपिटल में हिंसा के बाद निलंबित कर दिया था। चैनल के 27.9 लाख सब्सक्राइबर थे।

अन्य ख़बरें

फीफा वर्ल्ड कप: फ्रांस ने सेनेगल को 3-1 से हराया, एमबाप्पे ने किए दो गोल

Newsdesk

विमेंस टी20 वर्ल्ड कप: निलाक्षिका-कौशानी की तूफानी पारी, न्यूजीलैंड के खिलाफ श्रीलंका की 5 विकेट से जीत

Newsdesk

जी-7 सम्मेलन में पीएम मोदी बोले, साझेदारी सम्मान पर आधारित होनी चाहिए, निर्भरता पर नहीं

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading