26.5 C
Jabalpur
September 11, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

शिवसेना के नवनिर्वाचित पार्षद होटल में क्यों हैं? संजय निरुपम ने खोला राज

मुंबई, 20 जनवरी  महाराष्ट्र में शिवसेना के नवनिर्वाचित पार्षद होटल में हैं, जिसे लेकर विपक्ष कई तरह के सवाल उठा रहा है। अब इन सभी सवालों पर शिवसेना प्रवक्ता संजय निरुपम ने ब्रेक लगा दिया। उन्होंने मंगलवार को कहा कि एकनाथ शिंदे होटल में सभी नवनिर्वाचित पार्षदों को ट्रेनिंग दे रहे हैं।

 संजय निरुपम ने मंगलवार को समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में पूरी तस्वीर साफ कर दी। उन्होंने कहा कि ट्रेनिंग के तहत नवनिर्वाचित पार्षदों को बताया जा रहा है कि उन्हें किन कामों को सबसे ज्यादा प्राथमिकता देनी है। आमतौर पर लोगों को किस तरह की समस्याओं से गुजरना पड़ता है। ऐसी स्थिति में आप एक पार्षद होने के नाते किस तरह उनके हित के लिए काम कर सकते हैं। इन्हीं सब बातों के बारे में बताने के लिए एकनाथ शिंदे होटल में सभी नवनिर्वाचित पार्षदों की बैठक ले रहे हैं, लेकिन अफसोस की बात है कि इसे लेकर भी कुछ लोगों ने सवाल उठाना शुरू कर दिए।

संजय निरुपम ने कहा कि जो लोग भी हमारे पार्षदों की एकजुटता पर संदेह कर रहे हैं, ऐसे लोगों से यही कहना चाहूंगा कि वे पहले अपने गिरेबान में झांकें। उनके खुद के पार्षद ही काबू में नहीं हैं और वे हमारे पार्षदों की एकजुटता पर सवाल उठा रहे थे। हमारे पार्षद हर परिस्थिति में एकजुट थे और आगे भी रहेंगे। इसमें किसी को भी कोई शक नहीं होना चाहिए। हम सभी लोग हर स्तर पर महाराष्ट्र के विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं। इस प्रतिबद्धता के साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।

अन्य ख़बरें

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से पहले पीएम मोदी और रूसी राष्ट्रपति पुतिन की अहम बैठक, द्विपक्षीय सहयोग और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा

Newsdesk

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से पहले पीएम मोदी और रूसी राष्ट्रपति पुतिन की अहम बैठक, द्विपक्षीय सहयोग और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा

Newsdesk

‘मनुष्य को सदैव सज्जनों की संगति करनी चाहिए’, प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पर साझा किया सुभाषित

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading