September 14, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

मेरा युवा भारत बालाघाट
राष्ट्रीय मतदाता दिवस पदयात्रा  2026 का हुआ समारोह पूर्वक आयोजन


बालाघाट – माय भारत (युवा कार्यक्रम एवम खेल मंत्रालय भारत सरकार ) बालाघाट के तत्वावधान में बालाघाट स्नातक कॉलेज बालाघाट में राष्ट्रीय मतदाता दिवस का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया इस कार्यक्रम में श्री सम्राट सिंह सरस्वार अध्यक्ष जिला पंचायत बालाघाट का सक्रिय सहयोग प्राप्त हुआ
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री बी एस धुर्वे अपर कलेक्टर बालाघाट,श्री वैभव सिंह बिसेन सरपंच ग्राम पंचायत गर्रा एवं अन्य गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही इस अवसर पर स्वामी विवेकानंद जी के तेल चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया इस अवसर पर कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी श्री प्राजंल अग्रवाल जिला युवा अधिकारी माय भारत बालाघाट एवं श्री सी आर जंघेला लेखा एवं कार्यक्रम पर्यवेक्षक माय भारत बालाघाट के द्वारा दी गई अपने उद्बोधन में श्री वैभव बिसेन ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए युवाओं से मतदान करने एवं अठारह साल पूर्ण करने वाले युवा वर्ग से मतदाता सूची में नाम जुड़वाने की अपील की श्री बी एस धुर्वे अपर कलेक्टर बालाघाट ने अपने उद्बोधन में बताया कि बालाघाट जिले में एस आई आर का प्रथम चरण का कार्य पूर्ण हो गया है जिसमें लगभग बासठ हजार लोगों के नाम मतदाता सूची से काटे गए हैं और नवीन मतदाताओं के नाम जोड़े गए हैं इस अवसर पर 18+ एवं मेरा भारत मेरा वोट की मनमोहक कलाकृति बनाई गई   साथ ही मतदान की शपथ ली गई मुख्य अतिथि श्री बी एस धुर्वे अपर कलेक्टर बालाघाट के द्वारा मतदाता पदयात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया जो कि नगर के विभिन्न मार्गों से गगनचुंबी नारे लगाते हुए स्नातक कॉलेज में समाप्त हुई इस अवसर पर आभार प्रदर्शन डॉक्टर बालाघाट स्नातक कॉलेज बालाघाट के द्वारा एवं कार्यक्रम का सफलता पूर्वक संचालन श्री सी आर जंघेला लेखा एवं कार्यक्रम पर्यवेक्षक माय भारत बालाघाट के द्वारा किया गया सभी सहयोगियों को माय भारत बालाघाट के द्वारा स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया

अन्य ख़बरें

सर्जिकल स्ट्राइक से ऑपरेशन सिंदूर तक पीएम मोदी की रक्षा नीति से कांपता है दुश्मन : अमित शाह

Newsdesk

अवैध शराब के कारोबार में लिप्त दो आरोपी गिरफ्तार, 60 लीटर कच्ची शराब जब्त

Newsdesk

डॉ. आनंद तिवारी का निधन, चिकित्सा और सामाजिक क्षेत्र में छोड़ी अमिट छाप

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading