24.7 C
Jabalpur
September 19, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

कोयले के अवैध खनन एवं परिवहन पर की गई कार्यवाही, जेसीबी एवं ट्रक हुआ जप्त



शहडोल 5 फरवरी 2026-  कलेक्टर डॉ. केदार सिंह के निर्देशानुसार शहडोल में रेत एवं कोयले सहित अन्य खनिजो के अवैध उत्खनन एवं परिवहन की रोकथाम के लिए मैदानी अमले द्वारा निरंतर कार्यवाही की सुनिश्चित की जा रही है। जिला खनिज अधिकारी राहुल साडिल्य ने जानकारी दी है कि कलेक्टर डॉ. केदार सिंह के निर्देशानुसार जनपद पंचायत बुढार के गाम बुटरा में खनिज एवं पुलिस विभाग के द्वारा संयुक्त रूप  से कोयले के अवैध खनन एवं परिवहन पर कार्यवाही की गई जिसमें कोयला खनिज का अवैध खनन एवं परिवहन करने पर एक जेसीबी एवं एक ट्रक जप्त किया गया। वाहन मशीन के चालकों के द्वारा बताया गया की दोनों वाहन, मशीन श्री विजय यादव निवासी बटूरा का है, जिनके कहने पर कोयला खनिज का अवैध खनन, परिवहन कराया जा रहा था। वाहनों को मौके पर इनके चालकों से जप्त किया गया  एवं वाहनों को थाना अमलाई की अभिरक्षा मे खड़ा करवाया गया है। उक्त कार्यवाही में खनि निरीक्षक अभिषेक पटले एवं अमलाई थाना प्रभारी भूपेंद्रमणि पांडेय की भूमिका रही।

अन्य ख़बरें

सेवा संकल्प अभियान के तहत आईएसबीटी में लगा निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर

Newsdesk

हिंदू कार्यकर्ताओं पर दर्ज प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग

Newsdesk

91 लाख की आय, खर्च 1.68 करोड़; RDVV के पूर्व कर्मचारी नेता का कारनामा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading