27.5 C
Jabalpur
September 18, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

शा महाविद्यालय जयसिंहनगर के विद्यार्थियों ने भौगोलिक स्थलों का किया भ्रमण


*शहडोल।* शासकीय महाविद्यालय जयसिंहनगर जिला शहडोल के विद्यार्थियों ने किया ताता पानी, परासिली, कठबंगला, भवंरसेन संगम एंव चन्दरेह का भौगालिक भ्रमण । पंडित अटल बिहारी बाजपेयी शासकीय महाविद्यालय जयसिंहनगर के विद्यार्थियों को भौगोलिक शिक्षा 2025-26 के तहत प्रकृति भ्रमण कराया गया भ्रमण कार्यक्रम के अन्तर्गत महाविद्यालय के छात्र-छात्रओं को पसगढ़ी ग्राम में ताता पानी गर्म जल के स्त्रोत, परसीली ग्राम में परसीली रिसार्ट, नौढिया ग्राम में स्थित कठबंगला शिकार गाह (राजा गुलाब सिंह कि शिकार कोठी), भवंर सेन सोन, महान एवं बनास नदी का संगम स्थल तथा चन्दरेह में स्थित प्राचीन शिव मंदिर मठ ले जाया गया। भ्रमण के दौरान छात्र-छात्रओं ने भ्रमण स्थल में पाई जाने वाली विभिन्न प्रकार कि वनस्पतियों जीव जंतुओं वन प्रकृतिक तत्व मिट्टी भौल की रचना एवं भूमि का विश्लेशण तथा सांस्कृतिक तत्वों कृषि, निवास, परिवहन मानवीय कियालापों के सम्बन्ध में विश्लेषण किया साथ ही सोन बनास एवं महान नदी के संगम स्थल का भी अवलोकन किया। भौगोलिक भ्रमण के संयोजक डॉ० निशार अहमद नूरी भूगोल विभाग ने बताया कि यह क्षेत्र जैव विविधता से समृद्ध है। यहां के वन क्षेत्र वन्य जीवों के लिए प्राकृतिक आवास है वन्यजीवों और वनस्पतियों के आपसी सम्बन्ध और पारस्परिक निर्भरता का अध्ययन किया जा सकता हैं। यह क्षेत्र संजय राष्ट्रीय उद्यान दुबरी जिला सीधी के अन्तर्गत आता है जो प्राकृतिक, भौगोलिक और सांस्कृतिक दृष्टि से विशेष महत्व रखता है साथ ही पर्यावरण भूगोल और परिस्थितिकी संरक्षण पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए एक उत्कृष्ट स्थल है जो जल संसाधन जैव विविधता और पर्यावरणीय चुनौतियों को समझने का एक समग्र दृष्टिकोण प्रदान करता है। भ्रमण कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय के प्रार्चाय डॉ० धर्मेन्द्र कुमार द्विवेदी के मार्गदर्शन एंव पी०एम० ऊषा प्रभारी प्रो० गजेन्द्र परते विभागध्यक्ष अर्थशास्त्र, डॉ० निशार अहमद नूरी भूगोल विभाग के सहयोग से हुआ, कार्यक्रम में डॉ० यदुवीर प्रसाद मिश्रा डॉ० मुनौअर अली, श्रीमती ऊषा मार्को, प्रायो० परिचालक व श्री बद्री प्रसाद चौधरी का विशेष सहयोग रहा।

अन्य ख़बरें

हनुमानताल पुलिस ने वाहन चोर गिरोह का किया खुलासा, 7 गिरफ्तार

Newsdesk

अवैध उत्खनन के मामले में आनंद माइनिंग कॉरपोरेशन को हाईकोर्ट से राहत नहीं

Newsdesk

41 किलो चांदी के गणेश जी हैं आस्था का केंद्र, अर्जी लगाने से पूरी होती हैं मनोकामनाएं

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading