26.3 C
Jabalpur
July 27, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

सफाई देखने मैदान में उतरे निगमायुक्त, सात संभागों का किया सघन निरीक्षण



जबलपुर। शहर की स्वच्छता व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने तथा आगामी त्यौहारों को ध्यान में रखते हुए जन-सुविधाओं का वास्तविक हाल जानने के लिए नगर निगम आयुक्त राम प्रकाश अहिरवार मंगलवार सुबह एक्शन मोड में नजर आए। निगमायुक्त ने सुबह 6:30 बजे से ही शहर के सात प्रमुख संभागों – 3, 4, 8, 12, 13, 14 और 16 का सघन निरीक्षण किया। करीब दो घंटे तक चले इस निरीक्षण में उन्होंने गलियों, बस्तियों, कॉलोनियों और मुख्य मार्गों पर साफ-सफाई, जल वितरण, स्ट्रीट लाइट, पेंटिंग और अन्य विकास कार्यों की जमीनी हकीकत देखी।
निरीक्षण के दौरान निगमायुक्त ने संबंधित संभागों के अंतर्गत आने वाले कई वार्डों का भ्रमण कर सफाई कर्मियों की उपस्थिति, कचरा उठाने की व्यवस्था, नाला-नालियों की स्थिति और जल आपूर्ति की निरंतरता का जायजा लिया। उन्होंने निर्माणाधीन विकास कार्यों की प्रगति देखकर अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी कार्य तय समय सीमा में और गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएं, ताकि आम जनता को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
निगमायुक्त ने विशेष रूप से सार्वजनिक एवं सामुदायिक प्रसाधन केंद्रों का निरीक्षण करते हुए वहां साफ-सफाई, पानी, बिजली और नियमित रखरखाव की व्यवस्था सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक शौचालयों की स्थिति सीधे तौर पर शहर की छवि से जुड़ी होती है, इसलिए इनमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

त्यौहारों को लेकर विशेष सतर्कता

आगामी रमजान माह और अन्य त्यौहारों को ध्यान में रखते हुए निगमायुक्त ने विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने क्षेत्रीय पार्षदों के साथ रद्दी चौकी, नूरी नगर, तालिब शाह चौक, सुब्बा शाह, रज़ा चौक, अमन चौक सहित आसपास के इलाकों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से कहा कि इन क्षेत्रों में सफाई, प्रकाश, पेयजल और यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखा जाए, ताकि त्यौहारों के समय नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
निरीक्षण के दौरान निगमायुक्त ने मौके पर ही कई अधिकारियों को आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाने के निर्देश दिए और चेतावनी दी कि लापरवाही मिलने पर संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि स्वच्छता और जन-सुविधाएं नगर निगम की प्राथमिकता हैं और इसमें किसी भी तरह की कोताही स्वीकार नहीं की जाएगी।

अन्य ख़बरें

प्रधानमंत्री ने “मन की बात” में देश में हो रहें सकारात्मक और सृजनात्मक कार्यों का किया उल्लेख

Newsdesk

कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को श्रद्धांजलि, मध्य भारत एरिया मुख्यालय में हुआ सैन्य सम्मान समारोह

Newsdesk

आकाशीय बिजली का कहर: उरतान में एक साथ 10 से 12 मवेशियों की मौत

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading