27.5 C
Jabalpur
September 18, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

साइबर सुरक्षा व कंप्यूटर संबंधी कौशल उन्नयन की राष्ट्रीय कार्यशाला आयोजित


*शहडोल।* पंडित अटल बिहारी वाजपेई शासकीय महाविद्यालय जयसिंहनगर जिला शहडोल म. प्र. में दिनांक 18 फरवरी 2026 को उच्च शिक्षा विभाग मध्य प्रदेश के आदेशानुसार पी.एम. ऊषा द्वारा प्रायोजित, गणित विभाग द्वारा आयोजित एक दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला जिसका विषय Computer skill and cyber security (कंप्यूटर कौशल एवं साइबर सुरक्षा) पर भव्य आयोजन महाविद्यालय के ऊर्जावान प्राचार्य डॉ. धर्मेंद्र कुमार द्विवेदी जी के कुशल मार्गदर्शन में किया गया। एक दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला  की अध्यक्षता कर रहे महाविद्यालय के प्राचार्य एवं मुख्य अतिथि वक्ता, विशिष्ट वक्ता, मुख्य अतिथि, पी.एम. ऊषा प्रभारी द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। छात्राओं  द्वारा सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत की मोहक प्रस्तुति की गई। आज की राष्ट्रीय कार्यशाला  प्रोफेसर आर. पी. सिंह मुख्य संरक्षक एवं अतिरिक्त संचालक रीवा तथा अग्रणी महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर मुकेश तिवारी पूर्व कुलपति जी के  संरक्षण में आयोजित  किया गया। आमंत्रित अतिथियों का पुष्प गुच्छ, बैज, स्मृति चिन्ह एवं शाल श्रीफल से स्वागत किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य द्वारा स्वागत उद्बोधन एवं आशीर्वचन प्रदान करते हुए कार्यशाला के सफलता की शुभेक्षा प्रेषित की हैं, साथ ही इतिहास विभाग से सुश्री आकांक्षा गौतम द्वारा विषय पर प्रकाश डाला गया। आज के कार्यक्रम की मुख्य वक्ता डॉ.रचना दुबे सहायक प्राध्यापक पंडित शंभूनाथ शुक्ला विश्वविद्यालय शहडोल सादर आमंत्रित रही I हिंदी विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ अर्चना जायसवाल जी ने डॉ दुबे मैडम जी के  परिचय का वाचन किया। व्याख्यान से पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ वंदे मातरम गीत का गायन कर  किया गया।
डॉ. दुबे मैडम ने अपने व्याख्यान में पावर प्वाइंट के माध्यम से वर्तमान जीवन में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस, इसके उपयोग पर सावधानी,एवं साइबर सुरक्षा के उपाय पर सभी छात्राओं एवं उपस्थित जनों को  अवगत कराया। आज के इस कार्यक्रम के विशिष्ट वक्ता डॉ रत्नेश दुबे सहायक प्राध्यापक जी एल ए विश्वविद्यालय मथुरा उत्तर प्रदेश सादर आमंत्रित रहे I श्री उत्तम सिंह विभागाध्यक्ष प्राणिशास्त्र द्वारा डॉ रत्नेश दुबे जी के परिचय का वाचन किया गया । डॉ दुबे जी ने आभासी पटल के माध्यम से मशीन लर्निंग एवं डेटा साइंस पर बड़ी बारीकी से प्रकाश डाला तथा डेटा साइंस की आधुनिक समय में उपयोगिता एवं इसके महत्व पर ज्ञान साझा किया, साथ ही AI और ML के क्षेत्र में भारत की वर्तमान स्थिति एवं वैश्विक पटल पर प्रारंभ से तीसरे पायदान तक पहुंचने की उपलब्धि से अवगत कराया। अतिथियों के व्याख्यान उपरांत सभी अधिकारी/कर्मचारी/प्रतिभागियों को सम्माननीय अतिथियों एवं प्राचार्य महोदय द्वारा स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण पत्र प्रदान किया गया । कार्यक्रम का सफल संचालन इस कार्यक्रम के संयोजक एवं गणित विभाग के विभागाध्यक्ष श्री जसीम अहमद जी ने किया एवं पीएम उषा प्रभारी अर्थशास्त्र के प्राध्यापक श्री गजेंद्र परतें जी द्वारा आभार ज्ञापित किया गया। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के अधिकारी कर्मचारी बाहर से आए हुए शोधार्थी एवं समस्त छात्र/ छात्रा सम्मिलित हुए। तथा सभी के द्वारा राष्ट्रगान करके महाविद्यालय के प्राचार्य जी आदेशानुसार कार्यक्रम के समापन की औपचारिक घोषणा की गई।

अन्य ख़बरें

चलती ट्रेन से गिरकर घायल हुआ युवक, डायल-112 जवानों ने पहुंचाया अस्पताल

Newsdesk

ट्रेन से टकराने से अज्ञात युवक की मौत, रेलवे ट्रैक किनारे मिला क्षत-विक्षत शव

Newsdesk

आशीर्वाद का दीया’’- नगर परिषद लांजी में दीपों से जगमगाया प्रांगण सेवा संकल्प अभियान

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading