24.7 C
Jabalpur
September 18, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

मनखेड़ी में संदिग्ध हालात में महिला की मौत, फंदे के निशान के साथ शरीर पर चोटें



परिजनों ने जताया हत्या का शक
जबलपुर। भेड़ाघाट थाना क्षेत्र के मनखेड़ी गांव में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतका की पहचान साधना अहिरवार के रूप में हुई है। महिला का शव घर के भीतर फांसी के फंदे से लटका मिला, लेकिन शरीर पर मिले अन्य चोटों के निशान ने मामले को उलझा दिया है।
पुलिस के अनुसार सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया। प्रारंभिक जांच में गले पर फांसी के स्पष्ट निशान पाए गए हैं। हालांकि शरीर के अन्य हिस्सों पर भी चोट के निशान मिलने से मौत को लेकर संदेह की स्थिति बन गई है।
मौके पर मौजूद नायब तहसीलदार ने बताया कि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल मर्ग कायम कर सभी पहलुओं से जांच की जा रही है।
इधर मृतका के परिजनों ने इसे आत्महत्या मानने से इनकार करते हुए हत्या की आशंका जताई है। उनका आरोप है कि साधना के साथ मारपीट की गई और बाद में घटना को आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गई। परिजनों ने पति पर संदेह व्यक्त करते हुए निष्पक्ष जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम और फोरेंसिक रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल गांव में घटना को लेकर तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है और सभी को जांच रिपोर्ट का इंतजार है।

अन्य ख़बरें

सेवा संकल्प अभियान के तहत आईएसबीटी में लगा निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर

Newsdesk

हिंदू कार्यकर्ताओं पर दर्ज प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग

Newsdesk

91 लाख की आय, खर्च 1.68 करोड़; RDVV के पूर्व कर्मचारी नेता का कारनामा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading