26.3 C
Jabalpur
July 27, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

रक्तदान से बड़ा कोई पुण्य नहीं” : राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद की सक्रियता की कलेक्टर ने की सराहना।


अनूपपुर। नगर के धनश्री पैलेस में आयोजित रक्तदान मोटिवेशनल कार्यक्रम में कलेक्टर हर्षल पंचोली ने रक्तदान को महादान बताते हुए कहा कि “रक्तदान से बड़ा कोई पुण्य कार्य नहीं है।” उन्होंने विशेष रूप से राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद की सक्रिय भागीदारी की सराहना करते हुए कहा कि समाज में जनजागरूकता फैलाने में मीडिया की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।
कलेक्टर पंचोली ने कहा कि जब पत्रकार संगठन स्वयं सामाजिक दायित्व निभाते हुए आगे आते हैं, तो समाज में सकारात्मक संदेश जाता है और आमजन भी ऐसे अभियानों से जुड़ने के लिए प्रेरित होते हैं। उन्होंने सभी सामाजिक संगठनों से नियमित रक्तदान शिविर आयोजित करने एवं जनजागरूकता अभियान चलाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के दौरान 40 रक्तदाताओं को प्रमाण-पत्र वितरित कर सम्मानित किया गया। परिषद के सदस्य प्रकाश तिवारी एवं बृजेश राठौर को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया, जिससे पत्रकार संगठन में उत्साह का वातावरण देखा गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अलका तिवारी, सिविल सर्जन डॉ. एस. आर. परस्ते, डॉ. एस. सी. राय, नगर परिषद जैतहरी के उपाध्यक्ष रवि राठौर सहित बड़ी संख्या में पत्रकार, जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं स्वास्थ्य विभाग का अमला उपस्थित रहा।
रक्तदान अभियान में पत्रकारों की सहभागिता ने यह स्पष्ट किया कि मीडिया केवल समाचारों तक सीमित नहीं है, बल्कि सामाजिक सरोकारों में भी अग्रणी भूमिका निभा रहा है। कार्यक्रम ने समाज में सेवा, समर्पण और जनजागरूकता का सकारात्मक संदेश दिया।

अन्य ख़बरें

प्रधानमंत्री ने “मन की बात” में देश में हो रहें सकारात्मक और सृजनात्मक कार्यों का किया उल्लेख

Newsdesk

कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को श्रद्धांजलि, मध्य भारत एरिया मुख्यालय में हुआ सैन्य सम्मान समारोह

Newsdesk

आकाशीय बिजली का कहर: उरतान में एक साथ 10 से 12 मवेशियों की मौत

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading