27.5 C
Jabalpur
September 18, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

अधिक किराया वसूलने पर नंदन ट्रेवल्स की दो बसें जप्त कलेक्टर मृणाल मीना के निर्देश पर आज 01 मार्च को जिला

परिवहन अधिकारी अनिमेष गढ़पाल के नेतृत्व में परिवहन एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा सख्त कार्रवाई की गई।
त्योहारों के दौरान यात्रियों से निर्धारित दर से अधिक किराया वसूलने की शिकायतों के मद्देनजर टीम ने इंदौर एवं भोपाल से बालाघाट पहुंची बसों की जांच की। जांच के दौरान यात्रियों ने बस संचालकों द्वारा अधिक किराया वसूलने के साक्ष्य प्रस्तुत किए। शिकायतों की पुष्टि होने पर नंदन ट्रेवल्स की बस क्रमांक एमपी 22पी 5101 एवं एमपी 22पी 4101 को जप्त कर थाने में खड़ा कराया गया।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि त्योहारों के समय यात्रियों की मजबूरी का लाभ उठाकर अधिक किराया वसूलने वाले बस संचालकों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। साथ ही यात्रियों से अपील की गई है कि यदि किसी बस संचालक द्वारा निर्धारित दर से अधिक किराया लिया जाता है तो इसकी शिकायत परिवहन विभाग अथवा जिला प्रशासन को अवश्य करें।
जिला प्रशासन ने कहा है कि आमजन की सुविधा एवं सुरक्षा सर्वोपरि है तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

अन्य ख़बरें

हनुमानताल पुलिस ने वाहन चोर गिरोह का किया खुलासा, 7 गिरफ्तार

Newsdesk

अवैध उत्खनन के मामले में आनंद माइनिंग कॉरपोरेशन को हाईकोर्ट से राहत नहीं

Newsdesk

41 किलो चांदी के गणेश जी हैं आस्था का केंद्र, अर्जी लगाने से पूरी होती हैं मनोकामनाएं

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading