24.7 C
Jabalpur
September 19, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान 2026 की जिला कार्यशाला संपन्न


संभाग प्रभारी गौरव सिरोठिया व जिला संगठन प्रभारी अभिलाष पांडे ने कार्यकर्ताओं को किया संबोधित*
शहडोल। भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान 2026 के अंतर्गत जिला स्तरीय कार्यशाला का शहडोल संभागीय मुख्यालय के कमला नगर स्थित ‘अटल निलय’ जिला भाजपा कार्यालय में एकदिवसीय कार्यशाला हुई संपन्न।

कार्यशाला का शुभारंभ भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ.श्यामाप्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर माल्यार्पण एवं वंदे मातरम् के साथ किया गया। प्रशिक्षण कार्यशाला में मुख्य वक्ता के रूप में संभाग प्रभारी श्री गौरव सिरोठिया एवं जिला प्रभारी श्री अभिलाष पांडे जी ने कार्यकर्ताओं संबोधित किया कार्यशाला की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती अमिता चपरा जी ने की इस दौरान मंचासीन तिथियां में संभाग प्रभारी श्री गौरव सिरोठिया, जिला प्रभारी श्री अभिलाष पांडे, भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती अमिता चपरा, जैतपुर विधायक श्री जयसिंह मरावी, ब्योहारी विधायक श्री शरद कोल पूर्व जिला अध्यक्ष श्री अनुपम अनुराग अवस्थी श्री कमल प्रताप सिंह, पूर्व विधायक श्रीमती प्रमिला सिंह, जिला उपाध्यक्ष श्री राकेश पांडे,संतोष लोहानी, जिला महामंत्री अमित मिश्रा,पुष्पेंद्र पटेल, श्री मनोज सिंह आर्मो, श्रीमती निभा गुप्ता,मंचस्थ रहें।

संभाग प्रभारी श्री गौरव सिरोठिया ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का संगठन केवल चुनावी गतिविधियों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ कार्य करने वाला विचार आधारित संगठन है। संगठन के निरंतर प्रशिक्षण अनुशासन और कार्यकर्ताओं की निष्ठा का परिणाम है की आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनैतिक संगठन बन चुकी है। प्रशिक्षण को संगठन की मजबूती का आधार बताते हुए उन्होंने कहा कि मंडल से लेकर बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षित होना आवश्यक है, ताकि वे विचारधारा एवं सरकार की उपलब्धियों को प्रभावी रूप से जन-जन तक पहुंचा सकें। प्रशिक्षण के माध्यम से नई और पुरानी पीढ़ी के बीच वैचारिक संवाद एवं अनुभवों का आदान-प्रदान होता है, जिससे संगठन की कार्यपद्धति और अधिक मजबूत होती है। उन्होंने कहा कि हमारा दल व्यक्ति, नेता आधारित नहीं है विचार आधारित पार्टी होने के कारण आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है।

उन्होंने प्रशिक्षण महाभियान को कार्यकर्ताओं के वैचारिक, संगठनात्मक और व्यवहारिक विकास का प्रभावी माध्यम बताते हुए कहा कि प्रशिक्षित कार्यकर्ता ही बूथ स्तर पर पार्टी की योजनाओं, नीतियों और उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने में सक्षम होता है। श्री सिरोठिया ने सभी कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे प्रशिक्षण के प्रत्येक सत्र को गंभीरता से ग्रहण करें और उसे अपने दैनिक कार्य में लागू करें।
उद्बोधन के दौरान उन्होंने संगठन की कार्यपद्धति, टीम भावना, संवाद कौशल और सामाजिक सरोकारों में सक्रिय भागीदारी पर विशेष बल दिया।

भाजपा जिला संगठन प्रभारी अभिलाष पांडे ने
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा की मंडल अध्यक्षगणों को मंडल स्तरीय कार्यशालाओं की योजना, समय-निर्धारण एवं व्यवस्थाओं पर शीघ्र कार्य प्रारंभ कर देना चाहिए। भाजपा द्वारा व्यक्ति का निर्माण और व्यक्ति से संगठन का निर्माण और संगठन से राष्ट्र का निर्माण इस प्रशिक्षण वर्ग का उद्देश्य है। इस वर्ग में हमारी विचारधारा, हमारी कार्य पद्धति, हमारी पार्टी का इतिहास और विकास, शासन की योजनाएं, मन की बात, सोशल मीडिया नई तकनीक आदि विषयों पर प्रदेश एंव जिले के वक्ताओं द्वारा प्रशिक्षण दिया जायेगा। राजनीति हमारे लिए लोक कल्याण के लिए है। हम जिस पथ पर है उसकी कार्य पद्धति याद होना चाहिए। उन्होंने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद के सिद्धांत को कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणा स्रोत बताते हुए कहा कि सेवा, समर्पण और समन्वय ही संगठन की वास्तविक शक्ति हैं।
कार्यशाला को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती अमिता चपरा ने जिले में सम्पन्न होने वाले मंडल प्रशिक्षण सत्रो कि कार्ययोजना से मंचस्त वरिष्ठजनों को अवगत कराया और विश्वास दिलाया कि भाजपा राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व कि मंशा अनुरूप हम प्रशिक्षण महा अभियान को सम्पन्न करेंगे। कार्यशाला के माध्यम से उपस्थित अपेक्षित श्रेणी के पदाधिकारियों से आग्रह किया कि अपने अपने मंडल में प्रशिक्षण को सम्पन्न कराने हेतु। मंडल अध्यक्ष के साथ योजना बनाकर प्रशिक्षण कार्यशाला को सम्पन्न करें। प्रशिक्षण के विषयों में पार्टी का इतिहास एवं विकास, बूथ प्रबंधन, सरकार की उपलब्धियां तथा सामाजिक माध्यम से संबंधित विषय शामिल हैं। इसके लिए विभिन्न व्यवस्थापन एवं संचालन समितियों का गठन किया जाएगा जो प्रशिक्षण कार्यक्रमों को सुव्यवस्थित रूप से संपन्न कराएंगी एवं
कार्यशाला में प्रशिक्षण में नवाचार की परिकल्पना, प्रशिक्षण का ढांचा जिसमें डिजिटल उपकरण एवं ए.आई. , प्रशिक्षण सत्र में संवाद, कैस स्टडी, विषय में विशेषज्ञों की भागीदारी एवं क्षेत्रीय अनुभव एवं प्रवास पर विस्तृत जानकारी दी।
विधायकगण,जिलाअध्यक्ष,जिला,पंचायत अध्यक्ष,नगर पालिका अध्यक्ष एवं
उपाध्यक्ष,जिला पदाधिकारीगण,विभिन्न प्रकोष्ठों के प्रदेश संयोजक एवं सह संयोजक जिले मे निवासरत एव जिला संयोजक,जिला टोली दीनदयाल उपाध्याय जी प्रशिक्षण वर्ग,सातों मोर्चों के अध्यक्ष एवं महामंत्री,मंडल अध्यक्ष मंडल महामंत्री,मंडल प्रभारी,दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण वर्ग की मंडल टोली
,जिला एव मंडल प्रशिक्षण हेतु नियुक्त वक्त
सभी अपेक्षित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता गण प्रशिक्षण कार्यशाला में मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

अन्य ख़बरें

सेवा संकल्प अभियान के तहत आईएसबीटी में लगा निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर

Newsdesk

हिंदू कार्यकर्ताओं पर दर्ज प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग

Newsdesk

91 लाख की आय, खर्च 1.68 करोड़; RDVV के पूर्व कर्मचारी नेता का कारनामा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading