23.5 C
Jabalpur
September 12, 2026
सी टाइम्स
व्यापार

सकारात्मक वैश्विक संकेतों से शेयर बाजार में रही पिछले सप्ताह के मुकाबले बढ़त

मुंबई, 13 मार्च (आईएएनएस)| देश के शेयर बाजार में इस सप्ताह भारी उतार-चढ़ाव के बीच कारोबार हुआ, लेकिन पिछले सप्ताह के मुकाबले प्रमुख संवेदी सूचकांकों में बढ़त दर्ज की गई। सप्ताह के दौरान चार कारोबारी सत्रों में से तीन सत्रों में तेजी रही जबकि आखिरी सत्र में बिकवाली का भारी दबाव रहा। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स बीते सप्ताह के मुकाबले 386.76 अंकों यानी 0.77 फीसदी की तेजी के साथ 50,792.08 पर बंद हुआ। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी बीते सप्ताह के मुकाबले 92.85 अंकों यानी 0.62 फीसदी की तेजी के साथ 15,030.95 पर बंद हुआ।

बीएसई मिडकैप सूचकांक बीते सप्ताह से 10.59 अंकों यानी 0.05 फीसदी की गिरावट के साथ 20,577.21 पर बंद हुआ, जबकि स्मॉलकैप सूचकांक बीते सप्ताह के मुकाबले 273.05 अंकों यानी 1.30 फीसदी की तेजी के साथ 21,209.07 पर बंद हुआ।

सप्ताह की शुरुआत सोमवार को तेजी के साथ हुई और भारी उतार-चढ़ाव के बीच सेंसेक्स पिछले सत्र से महज 35.75 अंक चढ़कर 50,441.07 पर ठहरा, जबकि 18.10 अंकों की बढ़त बनाकर 14,956.20 पर बंद हुआ।

घरेलू शेयर बाजार सप्ताह के दूसरे सत्र में भी मजबूत विदेशी संकेतों से गुलजार रहा। सेंसेक्स मंगलवार को बीते सत्र के मुकाबले 584.41 अंकों यानी 1.16 फीसदी की तेजी के साथ 51,025.48 पर बंद हुआ और निफ्टी पिछले सत्र से 142.20 अंकों यानी 0.95 फीसदी की तेजी के साथ 15,098.40 पर ठहरा।

तेजी का यह सिलसिला बुधवार को लगातार तीसरे सत्र में जारी रहा। सेंसेक्स बीते सत्र से 254.03 अंकों यानी 0.50 फीसदी की तेजी के साथ 51,279.51 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी पिछले सत्र से 76.40 अंकों यानी 0.51 फीसदी की तेजी के साथ 15,174.80 पर ठहरा। महाशिवरात्रि का अवकाश होने के कारण गुरुवार को घरेलू शेयर बाजार में कारोबार बंद रहा।

सप्ताह के आखिरी सत्र में शुक्रवार को बिकवाली के भारी दबाव में सेंसेक्स बीते सत्र से 487.43 अंकों यानी 0.95 फीसदी की गिरावट के साथ 50,792.08 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी पिछले सत्र से 143.85 अंकों यानी 0.95 फीसदी की गिरावट के साथ 15,030.95 पर ठहरा।

उधर, सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय के तहत राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) द्वारा शुक्रवार को जारी महंगाई दर के आंकड़ों के अनुसार, फरवरी के दौरान देश की खुदरा महंगाई 5.03 फीसदी पर पहुंच गई है, जोकि जनवरी में 4.06 फीसदी दर्ज की गई थी। देश में खाने-पीने की चीजों और ईंधन की महंगाई में सबसे ज्यादा हुआ। वहीं, देश के औद्योगिक उत्पादन में इस साल जनवरी में फिर गिरावट दर्ज की गई। जनवरी में औद्योगिक उत्पादन में 1.6 फीसदी की गिरावट रही।

अन्य ख़बरें

वित्त वर्ष 2032 तक भारत की एनर्जी स्टोरेज की आवश्यकता लगभग आठ गुना बढ़कर 411 गीगावाट घंटे हो जाएगी

Newsdesk

भारत-लक्जमबर्ग के बीच अंतरिक्ष, एआई और उभरती प्रौद्योगिकियों में सहयोग बढ़ाने पर हुई चर्चा

Newsdesk

यूपीआई भारत के पेमेंट इकोसिस्टम का अहम हिस्सा है, आयरलैंड यूरोपीय संघ में इसकी संभावनाएं तलाशने को उत्सुक है: आईडीए आयरलैंड

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading