22.9 C
Jabalpur
August 30, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

नड्डा के घर असम कोर कमेटी की मीटिंग खत्म होने के बाद बंगाल पर हो रहा मंथन

नई दिल्ली, 13 मार्च (आईएएनएस)| भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा के घर पर शनिवार को असम कोर कमेटी की मीटिंग हुई। इस दौरान असम में सौ से ज्यादा सींटें जीतने की रणनीति बनी। असम की बैठक खत्म होन के बाद इस समय पश्चिम बंगाल कोर कमेटी की बैठक चल रही है। राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा के घर कोर कमेटी की बैठक में शामिल होने के लिए गृह मंत्री अमित शाह भी पहुंचे। पहली मीटिंग असम कोर कमेटी की हुई। मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनवाल, असम चुनाव प्रभारी नरेंद्र सिंह तोमर मौजूद रहे। इस बैठक में असम में सौ से ज्यादा सीटें जीतने पर मंथन हुआ।

दिन में 11 बजे से शुरू हुई असम की बैठक के दोपहर 1 बजे तक चलने के बाद पश्चिम बंगाल कोर कमेटी की बैठक शुरू हुई, जिसमें राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष, सुवेंदु अधिकारी, मुकुल रॉय, राहुल सिन्हा प्रमुख रूप से मौजूद हैं। इस बैठक में तीसरे और चौथे चरण की सीटों के प्रत्याशियों के नामों पर विचार हो रहा है। कोर कमेटी की मीटिंग के बाद आज सायं छह बजे से बीजेपी मुख्यालय पर पार्टी की चुनाव समिति की बैठक होगी, जिसमें उम्मीदवारों के नाम पर मुहर लगेगी।

अन्य ख़बरें

नेपाल-तिब्बत बाढ़ त्रासदी: इशा फाउंडेशन ने लापता लोगों के परिजनों को भेजा भावुक अपडेट, कहा-जीवित बचे लोगों की उम्मीद बेहद कम

Newsdesk

आरक्षण में क्रीमी लेयर और सब-कोटा पर एनडीए में तकरार, चिराग ने मांझी से मांगा इस्तीफा

Newsdesk

भाजपा का युवा वोटरों पर फोकस, प्रत्यक्ष संवाद और सोशल मीडिया से जोड़ेगी युवा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading