अपने वेतन से जनउपयोगी और शैक्षणिक उत्थान के लिए करते रहेंगे कार्य-लोकेश लिल्हारे
बालाघाट. शिक्षा का क्षेत्र हो या समाजसेवा निर्माण कार्य हो या जरुरत मंदो की मदद हर तरह से सक्रियता दिखाते हुए जीएसटी कमिश्नर लोकेश लिल्हारे हर संभव प्रयास कर रहे है जिसके तहत कई गांव के बाद बालाघाट से लगे ग्राम पंचायत गोंगलाई मे अपने स्वर्गीय पिता गिरधारी लाल लिल्हारे की स्मृति मे डेड बॉडी रखने फ्रिजर दान किये साथ ही ग्रामीणों से अपने अपने बच्चो के बेहतर भविष्य बनाने संकल्प भी दिलाये जँहा उपस्थित कई गांव के सरपंच और ग्रामीणों के साथ जीएसटी कमिश्नर लोकेश लिल्हारे अमर शहीद वीरांगना रानी अवन्ति बाई की प्रतिमा पर माल्यार्पण और पूजा अर्चना कर अवन्ति बाई के योगदान को याद किये,
जिसके बाद मंचिय कार्यक्रम मे आलोक संघ से प्रभुलाल पिछोड़े,दुर्गा सौलखे, सीडी नागपुरे,पूर्व सरपंच गंगा प्रसाद लिल्हारे,पन्नालाल नागपुरे,सरपंच प्रतिनिधि मुकेश पटले सहित अन्य वक्ताओ ने जीएसटी कमिश्नर और उनकी टीम के द्वारा किये जा रहे महत्वपूर्ण और उपयोगी कार्य की खूब सराहना की वंही जीएसटी कमिश्नर लोकेश लिल्हारे ने कहे की वे कोई खास व्यक्तित्व के साथ लोगो के बीच नहीं जाते वे अपनी जिम्मेदारी का अनुसरण करके कार्य करते है और यही भावना से वे शिक्षा,समाजसेवा और सामग्रीया देने का कार्य करते है उनके द्वारा अपने स्वर्गीय पिताजी की स्मृति मे हर वर्ष अपने एक माह के वेतन से डेड बॉडी फ्रिजर या अन्य सामग्री देते है श्री लिल्हारे ने अपील की की वे भी तेरहवी या अन्य सामाजिक आडम्बर या कुरीतियों को त्याग कर उन पैसो से अपने बच्चो का भविष्य संवारे या सामाजिक कार्यों मे योगदान दें ऐसे सामाजिक उत्थान का कार्य सब कर सकते है बस हमें प्रयास करने की आवश्यकता है वे आगे भी इसी तरह या इससे बढ़कर सामाजिक उत्थान के लिए मिल जुलकर प्रयास करेंगे ताकि आने वाले समय मे देश की होनहार पीढ़ी बेहतर हो सके एक अच्छा और सकारात्मक परिणाम ला सके,कमिश्नर लिल्हारे ने ग्राम गोंगलाई प्रवेश द्वार के लिए मदद करने और खासकर छात्रों का बेहतर भविष्य बनाने योगदान देने की बात पर भी जोर दिए
कार्यक्रम के दौरान सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाली छात्राओं और उनके परिजनों का सम्मान भी किया गया यंहा कार्यक्रम मे सरपंच श्रीमती लता मुकेश पटले,सरपंच प्रतिनिधि कोहकाटी बर से आतीश लिल्हारे,बलराम लिल्हारे, युवा नेता अनिल नागपुरे, सतीश लिल्हारे,आलोक संघ से विजय लिल्हारे,हेमंत नागपुरे,अनोश बसेने,सुभाष नागपुरे,लक्ष्मी पिछोड़े,योगेशवारी लिल्हारे, पर्मिला लिल्हारे, वर्षा बोमार्डे,मचेन्द्र बोमार्डे, विजय बोमार्डे, कमलेश लिल्हारे, शोभाराम लिल्हारे उपसरपंच सहित बड़ी संख्या मे ग्रामीण जन और महिलाएं मौजूद रही


