19.8 C
Jabalpur
October 29, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

कटनी पुलिस का बड़ा एक्शन, शातिर वाहन चोर को किया गिरफ्तार, चोरी की 10 बाइक बरामद

।

कटनी सी टाइम्स ।कटनी जिले में वाहन चोरी की घटनाओं पर बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना रीठी पुलिस ने  शातिर बाइक चोर गिरोह को गिरफ्तार कर महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 10 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक कटनी के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और उप पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में थाना रीठी की टीम ने 22 मार्च को मुखबिर की सूचना पर आरोपी मनीष लोधी (22 वर्ष), निवासी रैपुरा जिला पन्ना को गिरफ्तार किया।

पूछताछ के दौरान आरोपी ने थाना रीठी, बिलहरी, बाकल और कटनी शहर के विभिन्न क्षेत्रों से बाइक चोरी की कई वारदातें कबूल कीं। पुलिस ने उसके पास से 10 मोटरसाइकिलें बरामद कीं, जिनमें बजाज प्लेटिना, पैशन प्रो, हीरो HF डीलक्स, होंडा लिवो और TVS रेडॉन जैसी गाड़ियां शामिल हैं।

जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी पहले से ही वाहन चोरी के 8 मामलों में शामिल रहा है, जो कटनी जिले के अलग-अलग थानों में दर्ज हैं। इसके अलावा चोरी की बाइक खरीदने वाले एक अन्य आरोपी समीम खान को भी मामले में शामिल किया गया है।

फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और अन्य मामलों की जांच जारी है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर दिया गया है।

इस कार्रवाई में थाना रीठी प्रभारी मोहम्मद शाहिद, उप निरीक्षक दिनेश चौहान, उप निरीक्षक विनोद पटेल, सहायक उप निरीक्षक जयचंद उईके, सहायक उप निरीक्षक सुशील प्रजापति, प्रधान आरक्षक अजय मेहरा, प्रधान आरक्षक राम पाठक, आरक्षक शमशेर सिंह, आरक्षक नीतेश दुबे, आरक्षक आशुतोष, आरक्षक अमन, आरक्षक विजय, आरक्षक घनश्याम, आरक्षक ज्ञानेंद्र, शहंशाह और आरक्षक शुभम गौतम का विशेष योगदान रहा।

अन्य ख़बरें

सूर्या हाफ मैराथन की ट्रायल दौड़ 1 नवंबर को, जुटेंगे 1000 धावक

Newsdesk

नगर निगम की जनसुनवाई में 38 आवेदन प्राप्त, समस्याओं के निराकरण के निर्देश

Newsdesk

शासन द्वारा सीपीसीटी छूट का आदेश जारी न होने से अनुकंपा आश्रित कर्मचारी नियमित नियुक्ति से वंचित

Newsdesk

Leave a Comment