20.3 C
Jabalpur
October 30, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

छत्तीसगढ़ : सूरजपुर में बुजुर्ग महिला पर पति ने किया जानलेवा हमला, कोरबा में नर्स पर चाकू से वार


सूरजपुर, 27 मार्च । छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में एक महिला पर जानलेवा हमला हुआ। हमलावर उसका ही पति था। महिला घरेलू मारपीट से तंग आकर वृद्धाश्रम में रह रही थी, जहां उसके ही शराबी पति ने जानलेवा हमला किया और इस हमले में वह गंभीर रूप से जख्मी हो गई। इसके साथ ही कोरबा में एक नर्स पर चाकू से जानलेवा हमला हुआ है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, महिला का पति नशे का आदी है। पति के अत्याचार, मारपीट और घर से निकाल देने के बाद 60 साल की वृद्ध महिला, मीरा सोनी, ग्राम पलमा ने तिलसिवा वृद्धाश्रम में रह रही थी।

आश्रम में उसका शराबी पति जीवन सोनी नशे की हालत में उससे मिलने वृद्धाश्रम पहुंचा था और अपने साथ छुपाकर लाए गड़ासे से जानलेवा हमला कर दिया। वहां मौजूद आश्रम अधीक्षिका, सहायिका सहित अन्य बुजुर्गों ने बीचबचाव कर आरोपी को पकड़ कर कमरे में बंद कर दिया और कोतवाली पुलिस को सूचना दे दी।

इसके साथ ही घायल वृद्धा को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। पुलिस महिला के पति को पकड़कर कोतवाली थाने ले गई।

वहीं, छत्तीसगढ़ के ही कोरबा से एक नर्स पर चाकू से हमला करने का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। इस घटना ने कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

सीएसईबी चौकी क्षेत्र अंतर्गत पंचवटी मार्ग से पैदल पैथोलॉजी लैब जा रही एक नर्स पर बाइक सवार दो बदमाशों ने अचानक हमला कर दिया। आरोपियों ने युवती की पीठ में चाकू घोंप दिया और मौके से फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया, वहीं घायल युवती को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार जारी है।

पुलिस इस मामले में शामिल अपराधियों की जांच कर रही है और दावा कर रही है कि जल्द ही हमलावरों की पहचान कर गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी।

अन्य ख़बरें

विकसित भारत 2047 के लिए विश्वविद्यालयों तक पहुंचेगा भाजयुमो, युवाओं से करेगा सीधा संवाद

Newsdesk

दीपोत्सव 2026: योगी सरकार की तैयारियों से मेहमानों के स्वागत को तैयार रामनगरी, होम स्टे में बढ़ी मांग

Newsdesk

देशभर में नेताओं ने मनाया करवा चौथ का पर्व, चांद के दीदार के बाद खोला व्रत

Newsdesk

Leave a Comment