*वारासिवनी*- नगर के श्रीराम मंदिर को भव्य रूप में मनाने हेतु सोमवार को श्री राम मंदिर परिसर में सर्वसमुदाय की उपस्थिति में बैठक आहूत की गई।बैठक के दौरान मौजूद लोगों के मंदिर को भव्य रूप में बनाने हेतु अपनी अपनी राय दी।बैठक में समिति के गठन, कार्यकारिणी का निर्माण,नक्शा बनवाने सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई।बैठक में बताया गया कि श्री राम मंदिर की लगभग 65 एकड़ जमीन है।मगर कुछ लोगों द्वारा विभिन्न स्थानों पर कब्जा कर लिया है। जिसके कारण लगभग 45 एकड़ ही जमीन बची हुई है जिसके कागजात भी समिति के पास मौजूद है।मंदिर की भूमि को संरक्षित किया जाएगा।उस जमीन को बेचा नहीं जाएगा।बल्कि सभी के सहयोग से एक भव्य मंदिर का निर्माण किया जाएगा।
*मंदिर निर्माण के साथ मंदिर की कब्जा की हुई जमीन को करेंगे अतिक्रमण मुक्त – योगेंद्र निर्मल*
पूर्व विधायक डॉक्टर योगेंद्र निर्मल ने कहा कि लंबे समय से मंदिर निर्माण को लेकर चर्चा हो रही थी।आज बहुत खुशी की बात है कि बहुत जल्द समिति का गठन करके मंदिर का निर्माण किया जाएगा।मंदिर निर्माण के साथ ही विद्यार्थियों के लिए लाइब्रेरी बनाने की बात सभी ने रखी है।मंदिर की जमीन अतिक्रमण की बात समाने आई है उसे भी मुक्त किया जाएगा।और बहुत जल्द मंदिर का निर्माण कार्य प्रारंभ किया जाएगा।
*सभी के सहयोग से भव्य रूप में किया जाएगा मंदिर का निर्माण कार्य – विवेक पटेल*
विधायक विवेक विक्की पटेल ने अपने उद्बोधन में कहा कि भगवान चाहे तो रावण को अकेले मार सकते थे।उन्होंने सबरी की झूठी बेर खाई। और सामाजिक समरता का परिचय दिया।नल,नीर,सुग्रीव को उन्होंने जमा किया।और मिलकर रावण को मारा।हम भी सभी लोगों के सहयोग से भव्य मंदिर का निर्माण करेंगे।कौन व्यक्ति क्या बोल रहा है हमें उसकी बातों पर ध्यान नहीं देना है।बस हमें मंदिर का निर्माण करना है।यह खुशी का पल है।लंबे इंतजार के बाद अब भव्य रूप में मंदिर का निर्माण किया जाएगा।हम भगवान राम को मानने वाले सनातन धर्म के लोग है।बहुत जल्द मंदिर की ड्राइंग और बजट सभी के समक्ष रखा जाएगा।और सभी को जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।शहर और ग्रामीण क्षेत्रों के हर घरों से दान राशि ली जाएगी।चाहे कितना भी दान दे सभी का सहयोग मंदिर बनाने में लगेगा।
*ये रहे मौजूद*
विक्रम देशमुख,निरंजन बिसेन, अजय देवनाथ बिसेन,छगन हनवत, तम्मू खंडेलकवर,विक्की ऐडे,कैलाश दुल्हानी,सुदेश गुड्डू सोनी,शैलेन्द्र शेट्टी,किशोर बंसोडकर,झामसिंह भगत,हर्ष ठाकुर,धीरज रूसिया,शैलेन्द्र तिवारी,प्रबल मिश्रा जगमोहन निराला,हितेंद्र पात्रे,सौरभ पटेल,वीरू सोहने,विजय बिसेन,सशी श्रीवास्तव,प्रवीण रूसिया,संजय अग्रवाल,अमन पटेल सहित भक्तजन मौजूद रहे।


