34.9 C
Jabalpur
June 22, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

पूर्व मंत्री व सांसद ने किया कोसमी में 50 लाख से अधिक के विकास कार्यो का भूमिपूजन


बालाघाट()जनपद पंचायत बालाघाट की ग्राम पंचायत कोसमी में 50 लाख रूपये से अधिक की लागत से होने वाले विविध निर्माण कार्यो का भूमिपूजन समारोहपूर्वक किया गया। वार्ड नम्बर 4 कोसमी में आयोजित इस भूमिपूजन समारोह में पूर्व मंत्री जालम सिंह पटैल और सांसद बालाघाट श्रीमती भारती पारधी,जिला पंचायत सदस्य श्रीमती रूखमणि माहुले, सरपंच श्रीमती अंबिका गगन नगपुरे, भाजपा के वरिष्ठ नेता आनंद कोछड़, योगेश नगपुरे सहित ग्राम पंचायत के उपसरपंच,पंचगण व स्थानीय जन बड़ी संख्या में मौजूद रहे। अतिथियों के पहुंचने पर  फुलमाला व आतिशबाजी के साथ भव्य स्वागत किया गया। पूर्व सरपंच गगन नगपुरे ने इस दौरान वार्ड नम्बर 4 से होकर जा रही सड़क के निर्माण की मांग रखी। जो कि आगे गोंगलई मंडी तक पहुंच सकेगी। इसके अलावा यहां पर वार्ड के कुछ स्थान पर विद्युत कनेक्शन को लेकर समस्या रखते हुये बताया कि ग्राम पंचायत द्वारा विद्युत पोल की व्यवस्था कर ली गई हैं। विभागीय स्तर पर इसके लिये सहमति प्रदाय किया जाये। कुछ हिस्सों में पानी निकासी की समस्या है और कुछ मकानों व खाली प्लाटों में पानी भर रहा हैं। रेलवे लाईन के पास में पानी की क्रासिंग की व्यवस्था बनायी जाये तो इसका निदान हो सकता हैं। कार्यक्रम को संबोधित करते हुये पूर्व मंत्री जालम सिंह पटैल ने कहा कि पंचायतों में विकास एक सतत प्रक्रिया का हिस्सा हैं। जिसमें विविध योजनाओं के तहत कार्य किये जा सकते हैं। अभी भारत सरकार ने जीरामजी योजना को लागू करते हुये नये स्वरूप में लाया हैं। जिसमें ग्रामीण विकास के कार्यो को अधिक मजबूती के साथ कराया जा सकेगा। जिसमें पंचायतों को राशि भी आयेगी। पूर्व मंत्री श्री पटेल ने कहा कि भारत सरकार व प्रदेश सरकार की कई ऐसी योजनायें हैं जो हितग्राहियों को सीधे लाभ पहुंचा रही हैं। एक समय सड़कें नहीं थी पर आज गांव-गांव सड़कों का जाल बिछा हुआ हैं। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की सरकार के समय प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना से गांवों में पक्की सड़कों का जाल बिछा हैं। यहां पर उसी समय नैरोगेज से ब्राडगेज के कार्य को गति मिली हैं। वही सांसद भारती पारधी ने कहा कि ग्राम पंचायत कोसमी में विकास कार्यो का भूमिपूजन होने से निश्चित ही यहां पर वार्ड के रहवासियों को सुविधा हो सकेगी। उन्होने कहा कि जिले की जनता ने उन्हें जो जिम्मेवारी सौंपी हैं उसका वह निर्वहन कर रही और सबसे बड़े सदन में आप सभी की आवाज को पहुंचा रही हैं। निश्चित ही हम विकास कार्यो को गति प्रदान कर रहे हैं। जिसमें ग्रामीण विकास के कार्य भी शामिल हैं। सांसद ने कहा कि ग्राम पंचायत की ओर से कुछ समस्याओं व मांग की ओर ध्यान आकर्षित कराया गया है निश्चित ही उन समस्याओं की ओर गौर किया जायेगा और जनमानस को राहत प्रदान करने का प्रयास होगा। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीयजन मौजूद रहे।

अन्य ख़बरें

रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में गोल्ड मेडल मिलने पर छात्रों ने जताई खुशी

Newsdesk

खबर सात

Newsdesk

अमित शाह के ‘असली शिवसेना’ वाले बयान पर संजय राउत का हमला, पीएम बनने की चाह में कर रहे राजनीति

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading