July 29, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

विधायक गौरव सिंह पारधी के नेतृत्व में ग्रामीण विकास को मिली रफ्तार

कटंगी। कटंगी-खैरलांजी विधानसभा क्षेत्र में विकास को गति देने की दिशा में शनिवार, 11 अप्रैल को विधायक गौरव सिंह पारधी ने ग्राम पंचायत मोहगांव, नांदी एवं परसवाड़ाघाट में सीसी रोड एवं नाली निर्माण कार्यों का विधिवत भूमि-पूजन किया। इस अवसर पर ग्रामीणों द्वारा उनका आत्मीय अभिनंदन किया गया। इन कार्यों के पूर्ण होने से जहां ग्रामीणों को बेहतर आवागमन सुविधा मिलेगी, वहीं वर्षा ऋतु में जलभराव जैसी समस्याओं से भी राहत मिलेगी।

*दोपहर से शाम तक चले भूमि-पूजन कार्यक्रम*

विधायक श्री पारधी का दौरा दोपहर 1 बजे ग्राम पंचायत मोहगांव से प्रारंभ हुआ, जहां उन्होंने सीसी रोड निर्माण कार्य की आधारशिला रखी। इसके पश्चात वे दोपहर 2:30 बजे ग्राम पंचायत नांदी पहुंचे, जहां सीसी रोड के साथ ही व्यवस्थित नाली निर्माण कार्य का भूमि-पूजन किया गया। अंत में शाम 4 बजे ग्राम पंचायत परसवाड़ाघाट में सीसी रोड निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया। तीनों ही स्थानों पर ग्रामीणों ने आतिशबाजी और ढोल-नगाड़ों के साथ विधायक का भव्य एवं आत्मीय स्वागत किया।

*ग्रामीणों की मांगों पर विधायक श्री पारधी ने किया आश्वस्त*

कार्यक्रम के दौरान मोहगांव की सरपंच श्रीमती उर्मिला पटले, नांदी के सरपंच चैनलाल तुरकर एवं परसवाड़ाघाट की सरपंच श्रीमती चंद्रकला राजेंद्र टाडेकर ने अपने-अपने क्षेत्र की समस्याओं एवं विकास संबंधी मांगों का ज्ञापन विधायक को सौंपा। इस अवसर पर विधायक गौरव पारधी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में विकास की योजनाएं तेजी से जन-जन तक पहुंच रही हैं। उन्होंने आश्वस्त किया कि क्षेत्र की सभी जायज मांगों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा।

*निर्माण कार्यों की निरंतर निगरानी अत्यंत आवश्यक है – गौरव पारधी*

विधायक गौरव सिंह पारधी ने अधिकारियों और ठेकेदारों को निर्देशित किया कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए और सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण किए जाएं। उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि निर्माण कार्यों में उच्च गुणवत्ता सुनिश्चित की जाए और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि निर्माण सामग्री की गुणवत्ता, तकनीकी मानकों का पालन और कार्य की निरंतर निगरानी अत्यंत आवश्यक है।


इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों की रही सक्रिय उपस्थिति रही जिनमें जनपद पंचायत अध्यक्ष कविता अरविंद देशमुख, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष मेष देशमुख, जनपद सदस्य मनोज बोपचे, सदस्य नेगेन्द्र चौहान, जनभागीदारी समिति अध्यक्ष (तिरोड़ी कॉलेज) सुरेश ठाकुर, भाजपा मंडल अध्यक्ष अविनाश देशमुख, के.एल. चौधरी, रमणीक ठाकरे, मंडल उपाध्यक्ष महेश अग्रवाल, पूर्व सरपंच लोकचंद बिसेन सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

अन्य ख़बरें

गुरुओं ने ही पढ़ाया मानवता और समरसता का पाठ

Newsdesk

होटल सिटी मैक्स में हिंदूवादी संगठनों का हंगामा, देह व्यापार संचालित होने का लगाया आरोप; पुलिस ने संभाला मोर्चा

Newsdesk

श्रीमद्भागवत जीवन में धर्म, वैराग्य और संस्कारों का संदेश देती है: नृसिंहदेवाचार्य

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading