जबलपुर।नगर निगम आयुक्त राम प्रकाश अहिरवार ने आज निगम मुख्यालय में आयोजित एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक के दौरान शहर में जारी विभिन्न विकास परियोजनाओं और जनहितकारी कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। निगमायुक्त ने निर्देश दिए कि अमृत फेस-2 के तहत जलप्रदाय योजना, स्वच्छता सर्वेक्षण और सीएम हेल्पलाइन जैसे प्राथमिकता वाले कार्यों को पूरी गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूर्ण किया जाए।
अमृत फेस-2 पेयजल आपूर्ति के लिए सख्त समय-सीमा निर्धारित
बैठक में अमृत-2 परियोजना की समीक्षा करते हुए निगमायुक्त ने निर्माण एजेंसियों और तकनीकी अधिकारियों को निर्देशित किया कि शहर के विस्तारित क्षेत्रों में पाइपलाइन बिछाने के कार्य में तेजी लाई जाए। उन्होंने कहा कि जल आवर्धन योजनाओं के तहत निर्माणाधीन कार्यों को पूर्ण करें।
सड़क खुदाई के पश्चात संबंधित क्षेत्र का समतलीकरण तत्काल सुनिश्चित किया जाए, ताकि नागरिकों को आवागमन में असुविधा न हो।
*स्वच्छता एवं सौंदर्यीकरण क्लीन जबलपुर’ पर जोर*
स्वच्छ भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु निगमायुक्त ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को फील्ड पर सक्रिय रहने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मुख्य बाजारों और आवासीय क्षेत्रों में कचरा संग्रहण की मॉनिटरिंग नियमित रुप से किया जाए।


