April 15, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

एमपी ट्रांसको को 160 करोड़ रुपये की बचत दिलाने पर निकिता सिद्धा सम्मानित



जबलपुर।  मध्य प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी(एमपी ट्रांसको)  मुख्यालय जबलपुर में पदस्थ अकाउंट ऑफिसर श्रीमती निकिता सिद्धा ने भारत सरकार के विद्युत मंत्रालय के तहत संचालित ‘महारत्न’ केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र का उद्यम एवं
देश भर में बिजली उत्पादन, पारेषण और वितरण परियोजनाओं के लिए वित्तपोषण प्रदान करने वाली अग्रणी संस्था
रूरल इलेक्ट्रिफिकेशन कॉर्पोरेशन लिमिटेड के साथ प्रभावी वित्तीय समन्वय एवं तकनीकी प्रस्तुतियों के माध्यम से कंपनी के ऋणों की ब्याज दर 9.8 प्रतिशत से घटाकर 8.47 प्रतिशत कराने में  महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की।

इस वित्तीय पुनर्संरचना से ट्रांसमिशन परियोजनाओं हेतु भविष्य के ऋणों पर लगभग 160 करोड़ रुपये की बचत का अनुमान है।
श्रीमती सिद्धा को  इस उत्कृष्ट योगदान के लिए  मुख्यालय जबलपुर में आयोजित एक विशेष समारोह में प्रबंध संचालक श्री सुनील तिवारी, सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता श्री एन जी टिकेकर एवं मुख्य वित्तीय अधिकारी श्री मुकुल मेहरोत्रा द्वारा  सिल्वर मेडल एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

अन्य ख़बरें

दूसरों का जीवन बचाकर वंदनीय कार्य करते हैं फायर ब्रिगेड कर्मी – निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार

Newsdesk

लमेटा बाईपास पर महिला की संदिग्ध मौत, हादसा या साजिश? पुलिस जांच में जुटी

Newsdesk

निगमायुक्त ने किया ‘स्वच्छता श्रमदान,बाबा साहेब की जयंती पर सर्वोदय नगर में दी श्रद्धांजलि

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading