April 15, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

अवैध शराब के कारोबार में लिप्त 1 आरोपी गिरफ्तार 304 पाव देशी शराब जप्त


पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा जिले मे पदस्थ समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को अवैध मादक पदार्थ/शराब के कारोबार मंे लिप्त लोगों को चिन्हित करते हुये उनके विरूद्ध कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है।
आदेश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जोन 2 सुश्री पल्लवी शुक्ला व नगर पुलिस अधीक्षक गोरखपुर श्री एम.डी.नागोतिया के मार्ग दर्शन में थाना गोरखपुर चौकी रामपुर की टीम द्वारा 1 आरोपी को 304 पाव देशी शराब के साथ रंगे हाथ पकडा गया है। 

        थाना प्रभारी गोरखपुर श्री नितिन कमल ने बताया कि दिनांक 14-4-26 की रात्रि विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि रामपुर छापर निवासी गंगा सोनकर एकलव्य छात्रावास के सामने स्थित मकान के बाजू में पहाड़ी के किनारे अंधेरे में शराब बेचने के लिये रखा है सूचना पर मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश दी गई एकलब्य छात्रावास के सामने स्थित मकान के बाजू में पहाड़ी किनारे अंधेरे मेंएक व्यक्ति खड़ा दिखा जो पुलिस  को देखकर भागने लगा, जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया जिसने पूछताछ पर अपना नाम गंगा उर्फ गंगू सोनकर उम्र 55 वर्ष निवासी रामपुर छापर गोरखपुर बताया जिसके द्वारा पत्थरों के बीच छुपाई हुयी चारों बोरियों को चैक करने पर कुल 304 पाव देशी शराब कीमती लगभग 30 हजार रूपये की रखी मिली जिसे जप्त करते हुये आरोपी गंगा उर्फ गंगू सोनकर के विरूद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।

उल्लेखनीय भूमिका- आरोपी को अवैध देशी शराब के साथ रंगे हाथ पकड़ने में चौकी प्रभारी रामपुर उप निरीक्षक महेन्द्र जाटव, आरक्षक रीतेश नेमा, रामकृष्ण, कैलाश, माखन की सराहनीय भूमिका रही।

अन्य ख़बरें

दूसरों का जीवन बचाकर वंदनीय कार्य करते हैं फायर ब्रिगेड कर्मी – निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार

Newsdesk

लमेटा बाईपास पर महिला की संदिग्ध मौत, हादसा या साजिश? पुलिस जांच में जुटी

Newsdesk

निगमायुक्त ने किया ‘स्वच्छता श्रमदान,बाबा साहेब की जयंती पर सर्वोदय नगर में दी श्रद्धांजलि

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading