April 20, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

शत्रुघ्न सिन्हा ने महिला आरक्षण बिल को ‘राजनीतिक ड्रामा’ बताया



आसनसोल, 19 अप्रैल  तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के सांसद और अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने महिला आरक्षण बिल (संविधान 131वां संशोधन विधेयक) को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हालिया टिप्पणियों और राष्ट्र के नाम संबोधन पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने इसे ‘राजनीतिक ड्रामा’ और ‘झूठ का पुलिंदा’ बताया।



आसनसोल के जमुड़िया विधानसभा क्षेत्र में टीएमसी उम्मीदवार हरेराम सिंह के समर्थन में चुनावी रैली के बाद मीडिया से बात करते हुए शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि प्रधानमंत्री एक ‘शानदार अभिनेता’ हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पीएम मोदी का भावनात्मक भाषण और राष्ट्र के नाम संबोधन चुनावी फायदे के लिए किया गया नौटंकी है।

सिन्हा ने कहा, “महिला आरक्षण बिल 2023 में ही सर्वसम्मति से पारित हो चुका था। अब इसमें परिसीमन का मुद्दा जोड़कर जानबूझकर देरी की जा रही है। प्रधानमंत्री इस मुद्दे का राजनीतिकरण कर रहे हैं। यह साफ साजिश है, जो अब बेनकाब हो चुकी है।”

उन्होंने प्रधानमंत्री पर आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने का भी आरोप लगाया। सिन्हा बोले, “चुनाव के दौरान राष्ट्रीय ध्वज के सामने खड़े होकर ऐसे राजनीतिक बयान देना सही नहीं है।”

शत्रुघ्न सिन्हा ने तंज कसते हुए कहा कि यदि प्रधानमंत्री वास्तव में महिलाओं के सशक्तिकरण को लेकर इतने चिंतित हैं, तो उन्हें पद छोड़कर किसी महिला नेता को कमान सौंप देनी चाहिए। उन्होंने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का उदाहरण देते हुए कहा कि ममता जी राज्य को अच्छी तरह संभाल रही हैं और उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है।

सिन्हा ने मोदी के भावनात्मक अपील को ‘मगरमच्छ के आंसू’ करार दिया और आरोप लगाया कि यह बड़े मुद्दों से जनता का ध्यान भटकाने की कोशिश है। उन्होंने कहा कि भाजपा के पिछले प्रयासों में भी बहुमत की कमी के कारण बिल पास नहीं हो सका था।

यह हमला ऐसे समय में हुआ है जब पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनावी प्रचार जोरों पर है। शत्रुघ्न सिन्हा टीएमसी के लिए प्रचार कर रहे हैं और आसनसोल क्षेत्र में सक्रिय हैं।

अन्य ख़बरें

गुजरात: सूरत के उधना स्टेशन पर भारी भीड़ के बाद चलाई गईं स्पेशल ट्रेनें

Newsdesk

दिल्ली: सीलमपुर में रंगदारी न देने पर सैलून में हमला, युवक अस्पताल में भर्ती

Newsdesk

मध्य प्रदेश के कुछ जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना, लू का असर जारी

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading