May 1, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

बाल-बाल बची जबलपुर पुलिस: नाबालिग को लेकर लौट रही टीम की गाड़ी का पहिया निकला


जबलपुर। शहर की जबलपुर पुलिस उस समय बड़े हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बच गई, जब नाबालिग लड़की को दस्तयाब कर वापस लौट रही टीम के वाहन का अचानक पहिया निकल गया। यह घटना प्रयागराज में एक ओवरब्रिज पर हुई, जहां ड्राइवर की सूझबूझ से एक बड़ा हादसा टल गया।
जानकारी के अनुसार, लार्डगंज थाना क्षेत्र से 16 वर्षीय नाबालिग के लापता होने की शिकायत दर्ज की गई थी। तलाश के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि नाबालिग बहराइच में अपने रिश्तेदारों के पास है। इसके बाद एएसआई राजेश वर्मा, महिला आरक्षक सरिता ठाकुर और चालक उमेश यादव की टीम करीब 800 किलोमीटर का सफर तय कर वहां पहुंची और नाबालिग को सकुशल बरामद किया।
बताया जा रहा है कि पुलिस टीम नाबालिग को लेकर वापस लौट रही थी। सोमवार सुबह करीब 9 बजे जैसे ही वाहन प्रयागराज के एक ओवरब्रिज पर पहुंचा, तभी अचानक गाड़ी का पिछला पहिया निकल गया। स्थिति बेहद गंभीर हो सकती थी, क्योंकि वाहन तेज रफ्तार में था और कुछ दूरी आगे बढ़ता तो ओवरब्रिज से नीचे गिरने का खतरा था।
हालांकि चालक की सतर्कता और तुरंत ब्रेक लगाने की वजह से वाहन नियंत्रित हो गया और वहीं रुक गया। इस घटना में पुलिसकर्मी और नाबालिग पूरी तरह सुरक्षित रहे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कुछ सेकंड की देरी भी बड़ा हादसा करा सकती थी।
घटना की जानकारी मिलते ही विभाग में हड़कंप मच गया। अब शासकीय वाहनों के रखरखाव और फिटनेस को लेकर सवाल उठने लगे हैं। इस तरह की लापरवाही भविष्य में गंभीर दुर्घटनाओं को जन्म दे सकती है।
फिलहाल सभी पुलिसकर्मी और नाबालिग सुरक्षित हैं और उन्हें सुरक्षित रूप से गंतव्य तक पहुंचाने की व्यवस्था की गई। यह घटना एक बार फिर यह संकेत देती है कि लंबी दूरी के अभियानों में वाहनों की तकनीकी जांच और नियमित मेंटेनेंस कितनी जरूरी है।

अन्य ख़बरें

श्रमिक दिवस पर मुस्कुराए मजदूर भाई, दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप ने बांटे गमछे व पानी की बोतलें

Newsdesk

पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय सीओडी में संभागीय खेलकूद प्रतियोगिताओं का समापन

Newsdesk

शानो-शौकत के साथ निकला संदल चादर जुलूस, अकीदतमंदों ने पेश की अकीदत

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading