34 C
Jabalpur
April 28, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

मैदानी अमला, गर्भवती महिलाओ के रहे संपर्क, आवश्यकतानुसार करें उपचार :- कलेक्टर



कुपोषित एवं अति कुपोषित बच्चों को भिजवाए एन. आर. सी. केंद्र :- कलेक्टर
जिला स्वास्थ्य एवं पोषण समिति की बैठक संपन्न

शहडोल 28 अप्रैल 2026:- कलेक्टर डॉ. केदार सिंह की अध्यक्षता में कलेक्टर कार्यालय के सोन सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति एवं राष्ट्रीय पोषण मिशन अतंर्गत जिला पोषण समिति की बैठक आयोजित की गई।

कलेक्टर ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि शहडोल जिले के स्वास्थ्य केंद्रों में आने वाले मरीजों को बेहतर उपचार कराए एवं स्वास्थ्य केंद्रों में दी जाने वाली स्वास्थ्य सुविधाओं को लाभ जरूरतमंद मरीजों को अवश्य दें।

कलेक्टर ने कहा कि गर्भवती माताओं से स्वास्थ्य विभाग का मैदानी अमला उनसे सतत रूप से संपर्क स्थपित करते हुए उन्हें आवश्यकतानुसार समय समय पर उपचार करें।

कलेक्टर ने कहा कि जिले में कुपोषण मुक्त करने हेतु महिला एवं बाल विकास विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग समन्वय बनाकर कार्य करे और वरिष्ठ अधिकारी, मैदानी अमले  द्वारा किए जा कार्यों की समीक्षा करें।   उन्होंने कहा कि कुपोषित एवं अति कुपोषित बच्चों का चिन्हांकन कर उन्हें  एन आर  सी केंद्रों में भिजवाए तथा बच्चों को पोषण किट का भी वितरण प्राथमिकता के साथ किया जाए, कोई भी एन.आर.सी. केंद्रों की कोई भी सीटें रिक्त न रहे यह भी सुनिश्चित किया जाए।

कलेक्टर ने सिकल सेल एनीमिया की रोकथाम हेतु किए जा रहे कार्यों की भी समीक्षा की। उन्होंने कहा कि सिकल सेल एनीमिया की जांच नियमित रूप से की जाए एवं सिकल सेल के प्रति आमजन को जागरूक करने हेतु गतिविधियां आयोजित करें।

कलेक्टर ने 14 से 15 वर्षीय बेटियों को जिले में सर्वाइकल कैंसर से बचाव हेतु लगाए जा रहे एच. पी. व्ही. वैक्सीनेशन की समीक्षा कर निर्धारित लक्ष्य को शत प्रतिशत पूर्ण करने के भी निर्देश दिए।

कलेक्टर ने बैठक में अमोल पोर्टल, राष्ट्रीय क्षय नियंत्रक कार्यक्रम, प्रसव, जिला चिकित्सालय में और स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार सहित अन्य विषयों पर विस्तृत चर्चा कर आवश्यक दिशा निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री शिवम प्रजापति, मुख्य कार्यपालन चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेश मिश्रा, सिविल सर्जन डॉ. शिल्पी सराफ, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग श्री अखिलेश मिश्रा सहित अन्य अधिकारी एवं समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

अन्य ख़बरें

नगर की सभी कालोनी मे कालोनाइजर को पानी की टंकी के निर्माण के साथ पानी निकासी की करनी होगी व्यवस्था……प्रदीप जायसवाल

Newsdesk

बालाघाटजिले में पहली बार प्रथमआल स्टाइल नेशनल कराटे चैंपियनशिप सुतोकान  स्पोर्ट्स कराते

Newsdesk

खनिज विभाग की “कुंभकर्णी नींद”, कोलमी में रेत माफिया का राज और नियम-कानून तार-तार

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading