33.2 C
Jabalpur
May 9, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

विश्व रेड क्रॉस दिवस पर जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित


*शहडोल।* मध्य प्रदेश शासन उच्च शिक्षा विभाग , राष्ट्रीय खेल एवं युवा मंत्रायल के उपक्रम अंतर्गत पंडित अटल बिहारी वाजपेई शासकीय महाविद्यालय जयसिंहनगर में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा दिनांक 08.05.2025 को महा विद्यालय के यशस्वी प्राचार्य डॉ धर्मेंद्र कुमार द्विवेदी जी की अध्यक्षता में विश्व रेड क्रॉस दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया । कार्यक्रम के आरंभ में मां सरस्वती जी एवं विश्व युवा प्रेरणा स्रोत स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में समाज शास्त्र विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ प्रमिला वास्केल जी ने  विश्व रेड क्रॉस के संस्थापक हेनरी डुनेट को याद करते हुए उनके द्वारा किए गए अभूतपूर्व योगदान पर प्रकाश डाला।द्वितीय वक्ता के रूप में अंग्रेजी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ यदुवीर मिश्रा जी द्वारा  मानवता सेवा को विश्व शांति का आधार बताया गया एवं प्रथम वा द्वितीय विश्व युद्ध के समय सैनिकों द्वारा दिए गए बलिदान एवं युद्ध में घायल सैनिकों को रक्त आपूर्ति की आवश्यकता के लिए विश्व रेड क्रॉस सोसायटी  को याद किया ।अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ धर्मेंद्र कुमार द्विवेदी जी ने  रेड क्रॉस सोसायटी के महत्व को समझाया एवं विश्व रेड क्रॉस सोसायटी के 2026 की थीम “मानवता को जीवित रखना” (Keeping Humanity Alive) पर जोर देते हुए कहा कि यह थीम युद्ध, प्राकृतिक आपदाओं और कठिन समय में भी मानवीय सेवा, करुणा और एकजुटता के महत्व पर जोर देती है, जो उन स्वयंसेवकों को समर्पित है जो दूसरों के जीवन की रक्षा करते हैं। डॉ द्विवेदी जी ने इस थीम के उद्देश्य पर अपने विचार साझा करते हुए कहा कि  संकट के समय निस्वार्थ सेवा करने वाले स्वयंसेवकों और कर्मचारियों को सम्मानित करना चाहिए तथा उन्हें अपने समाज का नायक समझना चाहिए । कार्यक्रम के अंत में हिंदी विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ अर्चना जायसवाल जी द्वार आभार ज्ञापित किया गया।इस कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के प्रभारी एवं संयोजक डॉ मुनौवर अली ने किया । कार्यक्रम में महाविद्यालय जयसिंहनगर के प्राध्यापक प्रो उत्तम सिंह, प्रो गजेंद्र परतें,डॉ लवकुश दीपेंद्र, प्रो शुभांगी गुप्ता, डॉ दिलीप शुक्ला,डॉ सौरभ मदन श्रीमती रागनी गुप्ता श्री आदित्य शुक्ला,श्री  जसीम अहमद श्री भागवत राज बरमैया,श्री रामनरेश सहित महाविद्यालय के समस्त अधिकारी कर्मचारी सक्रिय रूप से सहभागी रहे ।

अन्य ख़बरें

मां ने दो बेटियों के साथ नहर में लगाई छलांग, बचाने की कोशिश में पति समेत चारों की मौत

Newsdesk

तमिलनाडु में रविवार को सीएम पद की शपथ लेंगे विजय, चेन्नई के नेहरू स्टेडियम में होगा समारोह

Newsdesk

कार्यकर्ताओं के व्यक्तित्व निर्माण के लिए है पार्टी का प्रशिक्षण वर्ग

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading