26.3 C
Jabalpur
July 27, 2026
सी टाइम्स
मनोरंजन (रीजनल)

लोकाह चैप्टर 1 एक्ट्रेस ने कान्स में बॉडीकॉन ड्रेस में कल्याणी प्रियदर्शन ने पोज दिए

साउथ एक्ट्रेस कल्याणी प्रियदर्शन ने कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026 में रेड कार्पेट पर डेब्यू कर हर किसी का ध्यान खींच लिया. अपने ग्लैमरस लुक और स्टाइलिश अंदाज से एक्ट्रेस ने फैंस को खूब इंप्रेस किया. उनकी कई फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं.
कान्स 2026 के चौथे दिन कल्याणी प्रियदर्शन ने रेड कार्पेट पर सारी लाइमलाइट लूट ली थी. एक्ट्रेस ने खुद अपनी कई फोटोज शेयर की हैं. अपने कान्स डेब्यू के लिए कल्याणी प्रियदर्शन ने बेहद रॉयल और क्लासी लुक चुना. एक्ट्रेस पर्पल कलर के स्ट्रैपलेस गाउन में रेड कार्पेट पर नजर आईं. कल्याणी ने इस गाउन के साथ चोकर और मैचिंग ईयररिंग्स पेयर किए थे. जो लुक को काफी ग्रेसफुल बना रहे थे. अपने लुक को और भी खास बनाने के लिए कल्याणी ने सटल मेकअप किया था, जिसमें शाइनी आई मेकअप और लाइट पिंक लिप्स्टिक शामिल थी. वहीं, उन्होंने अपने बालों को ओपन रखा था, जिसमें वो काफी खूबसूरत लग रही थी. सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस के लुक की लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं. फैंस उनके इस अंदाज पर फिदा हो गए हैं. बता दें, कल्याणी प्रियदर्शन साउथ सिनेमा की पॉपुलर एक्ट्रेस हैं. उन्होंने साल 2017 में तेलुगु फिल्म हेलो से एक्टिंग डेब्यू किया था. इसके बाद ह्रदयम, मानदु और एंटनी जैसी कई फिल्मों में काम किया. लेकिन उन्हें साल 2025 में आई फिल्म लोका चैप्टर 1: चंद्रा से पहचान मिली.

 

अन्य ख़बरें

सिंगापुर में होगी ‘तुम से तुम तक’ के खास ट्रैक की शूटिंग, निहारिका चौकसे ने जताया उत्साह

Newsdesk

कभी फिल्म इंडस्ट्री छोडऩा चाहती थीं निवेथा पेथुराज, ‘सिंग गीतमÓ बना करियर का टर्निंग पॉइंट

Newsdesk

फौजी रिलीज डेट अपडेट: प्रभास की मोस्ट अवेटेड फिल्म दिसंबर 2026 में हो सकती है

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading