20.3 C
Jabalpur
October 30, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

पुलिस अधीक्षक  अभिनय विश्वकर्मा उतरे सड़कों पर, शहर की यातायात व्यवस्था का किया निरीक्षण


कटनी सी टाइम्स ।शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारु एवं व्यवस्थित बनाए रखने के लिए पुलिस अधीक्षक  द्वारा शहर के प्रमुख यातायात प्रभावित क्षेत्रों बरगवां, मिशन चौक एवं चंडाक चौक का निरीक्षण कर बीती संध्या निर्मित जाम की स्थिति का जायजा लिया । निरीक्षण के दौरान पाया गया कि सीवर लाइन निर्माण कार्य के चलते मार्ग के वन-वे हो जाने से आवागमन प्रभावित हुआ एवं यातायात बाधित हुआ।

निरीक्षण उपरांत नव नियुक्त थाना प्रभारी यातायात निरीक्षक अनूप सिंह को यातायात व्यवस्था को अधिक सुगम एवं प्रभावी बनाए रखने के आवश्यक दिशा-निर्देश दिए । पुलिस अधीक्षक  द्वारा निर्देशित किया गया कि संबंधित क्षेत्रों में पर्याप्त बैरिकेडिंग, सांकेतिक संकेतक एवं सतत निगरानी सुनिश्चित की जाए, जिससे आमजन को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

समस्या के स्थायी एवं प्रभावी निराकरण हेतु प्रशासनिक स्तर पर आकस्मिक बैठक आयोजित की गई, जिसमें कलेक्टर  आशीष तिवारी, नगर निगम कमिश्नर  तपस्या परिहार एवं सीवर लाइन निर्माण कार्य से संबंधित अधिकारियों की उपस्थिति में आमजनहित को दृष्टिगत रखते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में शहरवासियों को यातायात संबंधी समस्याओं से राहत दिलाने हेतु विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक के उपरांत संबंधित क्षेत्रों में बैरिकेड्स एवं सांकेतिक  लगाए गए तथा यातायात पुलिस द्वारा सतत मुस्तैदी के साथ ड्यूटी संपादित की गई, जिसके परिणामस्वरूप यातायात व्यवस्था सुचारु एवं व्यवस्थित बनी रही तथा जाम की स्थिति निर्मित नहीं हुई।

अन्य ख़बरें

जबलपुर की मॉडल रोड बनाने वाले पूर्व IAS रमेश थेटे गिरफ्तार, कोर्ट से मिली जमानत

Newsdesk

मुख्यमंत्री बाल हृदय उपचार योजना से नन्हे राजवीर को मिला नया जीवन

Newsdesk

बिजली बिल के बड़े बकायेदारों की संपत्ति होगी कुर्क, लापरवाही पर कनिष्ठ अभियंता नपे

Newsdesk

Leave a Comment