30.2 C
Jabalpur
June 18, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

एथलीट्स के रिकॉर्ड बनाने, मनोरमा नदी को बचाने के अभियान तक, पीएम मोदी  ने की तात्कालिक विषयों पर मन की बात


*भाजपा ने जबलपुर महानगर के सभी 1041 बूथों में सुना प्रधानमंत्री के मन की बात का 134वां संस्करण*
जबलपुर। प्रतिमाह के अंतिम रविवार को आयोजित प्रधानमंत्री के मन की बात के कार्यक्रम  के 134वें संस्करण को भाजपा जबलपुर के सभी 1041 बूथों में समस्त पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधियों कार्यकर्ताओं एवं आम जनों द्वारा सुना गया।


प्रधानमंत्री के ‘‘मन की बात‘‘ कार्यक्रम को जिला अध्यक्ष श्री रत्नेश सोनकर ने उत्तर विधानसभा के दीनदयाल चौक स्थित कृषि उपज मंडी प्रांगण में, जिला प्रभारी पूर्व सांसद श्री आलोक संजर ने नर्मदा मंडल अंतर्गत ग्वारीघाट वार्ड स्थित मनीष दुबे के निवास पर नाविको एवं क्षेत्रीयजनों के साथ, जेडीए अध्यक्ष श्री संदीप जैन ने केंट विधानसभा अंतर्गत वीर सावरकर मंडल स्थित कृषि विश्वविद्यालय में महापौर जगतबहादूर सिंह अन्नू एवं नगर निगम अध्यक्ष रिकुंज बिज ने विवेकानंद मंडल स्थित स्मार्ट सिटी सभागार में, महामंत्री पंकज दुबे, रंजीत पटेल, श्रीकांत साहू एवं मन की बात के प्रभारी राजेश मिश्रा ने पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के साथ सुना।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात के  कार्यक्रम में सभी तात्कालिक विषयों पर चर्चा की।

प्रधानमंत्री जी ने मन की बात के 134वें संस्करण में एथलेटिक्स में भारत के बढ़ते दमखम पर चर्चा की.  उन्होंने स्वदेशी पेय पदार्थो, ज्ञान भारतम् अभियान, खगोल विज्ञान, गंगा डॉल्फिन,  स्वच्छता और दान के महत्व जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर देशवासियों से बात की, साथ ही नीदरलैंड से वापस लाई गई चोल ताम्र पट्टीकाओं पर भी विस्तार चर्चा की नागरिकों से गर्मियों में बचाव करते हुए सुरक्षित रहने एवंअपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने की अपील की।

पीएम नरेंद्र मोदी ने मन की बात के 134वें एपिसोड में कहा कि कुछ दिन पहले ही झारखंड के रांची में नेशनल सीनियर एथलेटिक्स फेडरेशन कॉम्पटीशन हुआ। इसमें करीब 800 एथलीट्स ने हिस्सा लिया। ये सभी देशभर से आए थे। इस दौरान चार अलग-अलग इवेंट में चार नेशनल रिकॉर्ड टूटे। गुरिंदरवीर सिंह, विशाल टीके, तेजस्विन शंकर, देव मीणा और कुलदीप कुमार। इन साथियों ने अलग-अलग कैटेगरी में नए रिकॉर्ड बनाए | मैं सबसे पहले तो इन सभी को बहुत-बहुत बधाई देता हूं।


पीएम मोदी ने कहा, साथियों, हमारे यहां गर्मी से लड़ने का तरीका कई बार रसोई में भी मिलता है। आपने भी देखा होगा जैसे-जैसे गर्मी बढ़ती है, वैसे-वैसे घर की रसोई का स्वाद बदल जाता है, रसोई का प्रकार बदल जाता है। कहीं मटके का पानी निकल आता है, कहीं दही जमने लगता है, तो कहीं कच्चे आम उबलने लगते हैं ।

उन्होंने कहा, देसी पेय से आप भी परिचित हैं, अगर आप उत्तर भारत में जाएंगे तो काफी जगह आपको मिलेगा आम पन्ना, कच्चे आम का स्वाद, और गर्मी से राहत भी। पंजाब-हरियाणा जाइए तो लस्सी मिल जाएगी, बड़े गिलास वाली लस्सी। राजस्थान और गुजरात में छाछ, जैसे हर खाने की साथी बन जाती है। बिहार, झारखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश में सत्तू का शरबत, उसकी तो बात ही क्या है पेट भी भरे, ताकत भी दे। कोंकण और गोवा में कोकम शरबत, सोल कढ़ी। दक्षिण भारत में पानकम, नीर मोर, सम्बारम और ओडिशा में बेल पना, वो सिर्फ पेय नहीं, भारत के अलग-अलग क्षेत्रों की परंपरा का हिस्सा है।


प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात के कार्यक्रम में तत्कालिक विषयों से जुड़े अन्य विचार साझा किए।


प्रधानमंत्री के मन की बात के कार्यक्रम को समस्त जिला पदाधिकारी कार्यकर्ताओं एवं आमजनों द्वारा अपने निर्धारित बूथों पर सुना गया।

:- श्रीकांत साहू
प्रदेश सह मीडिया प्रभारी
जिला मीडिया प्रभारी
भाजपा जबलपुर

अन्य ख़बरें

‘लोकतंत्र में कोई संस्था जवाबदेही से ऊपर नहीं’, दिग्विजय सिंह ने प्रियंक खड़गे के सवालों का किया समर्थन

Newsdesk

बिजुरी नगर पालिका का लोक कल्याण शिविर बना जनसेवा का केंद्र, सैकड़ों हितग्राहियों को मिला योजनाओं का लाभ

Newsdesk

चित्रकूट धाम से आए 72 वर्षीय बुजुर्ग संत ने 2 घंटे  बिताए मड़फा तालाब सामतपुर में शवासन मुद्रा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading