28.5 C
Jabalpur
June 18, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

कायस्थ समाज के मेधावी छात्रों का अभिनंदन समारोह 10 जून को

जबलपुर। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा द्वारा कायस्थ समाज के मेधावी एवं प्रतिभावान छात्रों के सम्मान में अलंकरण समारोह का आयोजन आगामी 10 जून 2026 (बुधवार) को किया जाएगा।
महासभा के पदाधिकारियों ने बताया कि ऐसे छात्र-छात्राएं जिन्होंने वर्ष 2026 की कक्षा 10वीं एवं 12वीं की परीक्षाओं में 90 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त कर समाज का गौरव बढ़ाया है, उन्हें समारोह में सम्मानित किया जाएगा।
इच्छुक मेधावी विद्यार्थी सम्मान समारोह में शामिल होने के लिए अपनी शैक्षणिक जानकारी 5 जून 2026 तक भेज सकते हैं। इसके अलावा जानकारी अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के कार्यालय, ए.पी.एन. शैक्षणिक परिसर, कैंट सदर, जबलपुर में भी जमा कराई जा सकती है।
यह जानकारी महासभा के जिला अध्यक्ष संतोष श्रीवास्तव, जिला महासचिव बच्चन श्रीवास्तव एवं जिला उपाध्यक्ष नीलेश भटनागर ने संयुक्त रूप से दी।

अन्य ख़बरें

‘लोकतंत्र में कोई संस्था जवाबदेही से ऊपर नहीं’, दिग्विजय सिंह ने प्रियंक खड़गे के सवालों का किया समर्थन

Newsdesk

बिजुरी नगर पालिका का लोक कल्याण शिविर बना जनसेवा का केंद्र, सैकड़ों हितग्राहियों को मिला योजनाओं का लाभ

Newsdesk

चित्रकूट धाम से आए 72 वर्षीय बुजुर्ग संत ने 2 घंटे  बिताए मड़फा तालाब सामतपुर में शवासन मुद्रा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading