30.2 C
Jabalpur
June 18, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

*एक पेड़ माँ के नाम अभियान, जनकल्याण शिविर व योग दिवस की तैयारियों की प्रभारी कलेक्टर ने की समीक्षा

*

सिवनी – जिले में 5 जून से 21 जून तक आयोजित होने वाले विभिन्न जनहितैषी कार्यक्रमों एवं अभियानों की तैयारियों को लेकर प्रभारी कलेक्टर श्री अनिल कुमार राठौर ने बुधवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक आयोजित की। बैठक में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान, जनकल्याण शिविर, प्राकृतिक खेती कार्यशालाएं तथा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
प्रभारी कलेक्टर ने 5 जून से प्रारंभ होने वाले “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान को जनआंदोलन का स्वरूप देने पर जोर देते हुए सभी विभागों को व्यापक पौधरोपण करने तथा पौधों की सुरक्षा और संरक्षण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अभियान में सामाजिक संगठनों, शैक्षणिक संस्थाओं और आम नागरिकों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाए, ताकि पर्यावरण संरक्षण का संदेश जन-जन तक पहुंचे।
बैठक में स्वच्छता एवं जल संरक्षण गतिविधियों की भी समीक्षा की गई। प्रभारी कलेक्टर ने शासकीय कार्यालयों, विद्यालयों और छात्रावासों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाने तथा जल स्रोतों की सफाई और संरक्षण कार्यों को प्राथमिकता के साथ संपादित करने के निर्देश दिए।
उन्होंने 12 से 18 जून तक आयोजित होने वाले जनकल्याण शिविरों की तैयारियों की समीक्षा करते हुए कहा कि शासन की विभिन्न योजनाओं से वंचित पात्र हितग्राहियों का चिन्हांकन कर उनका पंजीयन सुनिश्चित किया जाए। साथ ही सीएम हेल्पलाइन और लोक सेवा गारंटी अधिनियम के अंतर्गत लंबित प्रकरणों के त्वरित एवं समय-सीमा में निराकरण पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।
बैठक में 19 एवं 20 जून को प्रस्तावित प्राकृतिक खेती कार्यशालाओं तथा 21 जून को आयोजित होने वाले अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम की तैयारियों की भी समीक्षा की गई। प्रभारी कलेक्टर ने संबंधित विभागों को सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समयपूर्व पूर्ण करने के निर्देश दिए।
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती अंजली शाह, जिले के सभी अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) एवं विभिन्न विभागों के जिला प्रमुख अधिकारी उपस्थित रहे।

अन्य ख़बरें

‘लोकतंत्र में कोई संस्था जवाबदेही से ऊपर नहीं’, दिग्विजय सिंह ने प्रियंक खड़गे के सवालों का किया समर्थन

Newsdesk

बिजुरी नगर पालिका का लोक कल्याण शिविर बना जनसेवा का केंद्र, सैकड़ों हितग्राहियों को मिला योजनाओं का लाभ

Newsdesk

चित्रकूट धाम से आए 72 वर्षीय बुजुर्ग संत ने 2 घंटे  बिताए मड़फा तालाब सामतपुर में शवासन मुद्रा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading