30.2 C
Jabalpur
June 18, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

अमखेरा में नाले पर बना अवैध एम. ए.बिरयानी सेंटर जमींदोज, नगर निगम की बड़ी कार्रवाई


जबलपुर। शहर को व्यवस्थित बनाने और जलभराव की समस्या से मुक्ति दिलाने के लिए नगर निगम प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रहा है। इसी कड़ी में आज निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार के निर्देशानुसार अमखेरा क्षेत्र में नगर निगम के भवन एवं अतिक्रमण विरोधी दस्ते ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। यहाँ मुख्य नाले के ऊपर अवैध रूप से निर्मित किए गए एम. ए. बिरयानी सेंटर पर निगम का बुलडोजर चला और पूरे अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया गया।
इस संबंध में कार्यवाही करने पहुंचे अधिकारियों ने बताया कि दरअसल नाले के ऊपर किए गए इस अतिक्रमण के कारण क्षेत्र में जल निकासी पूरी तरह बाधित हो रही थी, जिससे आगामी बारिश के मौसम में स्थानीय निवासियों को जलभराव की गंभीर समस्या का सामना करना पड़ सकता था। नागरिकों की शिकायत पर यह कार्यवाही की गई।
*मुस्तैद रही नगर निगम की टीम*
कार्रवाई के दौरान कानून व्यवस्था और निष्पक्षता बनाए रखने के लिए नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारी और पूरी टीम मौके पर मुस्तैद रही।अतिक्रमण अधिकारी के. के. रावत, टिपेंद्र रावत, अखिलेश भदौरिया,
संभागीय उपयंत्री अभिषेक तिवारी, कुलदीप त्रिपाठी,
अभिषेक समुद्रे, रितेश धुर्वे
शहर को स्वच्छ, सुंदर और बाढ़-मुक्त बनाने के लिए इस तरह के अभियान आगे भी जारी रहेंगे।

अन्य ख़बरें

‘लोकतंत्र में कोई संस्था जवाबदेही से ऊपर नहीं’, दिग्विजय सिंह ने प्रियंक खड़गे के सवालों का किया समर्थन

Newsdesk

बिजुरी नगर पालिका का लोक कल्याण शिविर बना जनसेवा का केंद्र, सैकड़ों हितग्राहियों को मिला योजनाओं का लाभ

Newsdesk

चित्रकूट धाम से आए 72 वर्षीय बुजुर्ग संत ने 2 घंटे  बिताए मड़फा तालाब सामतपुर में शवासन मुद्रा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading