19.9 C
Jabalpur
October 30, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेल्थ एंड साइंस

कोविड की दूसरी लहर के लिए तैयार मुंबई, कुल मामले 4 लाख पार

मुंबई, 30 मार्च (आईएएनएस)| मुंबई में कोविड के 5,890 मामले सामने आने के एक दिन बाद यहां मामलों की संख्या 4 लाख पार कर चुकी है। इसके साथ ही बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने वायरस के खिलाफ संभावित दूसरे युद्ध के लिए कमर कस ली है। मंगलवार को एक शीर्ष अधिकारी ने बताया कि शुरूआती तैयारियों के तहत बीएमसी ने 2,269 बेड तैयार किए हैं, जिसमें आईसीयू के 360 बेड शामिल हैं। यह बेड निजी अस्पतालों में तत्काल प्रभाव से उपलब्ध हैं, ताकि मार्च के शुरूआती दिनों से बढ़ी कोविड रोगियों की संख्या को अच्छी तरह संभाला जा सके।

बीएमसी नगर आयुक्त आई.एस. चहल ने आईएएनएस से कहा, “ये सरकारी और निजी अस्पतालों में वर्तमान में खाली पड़े 3,000 बेड के अलावा तैयार किए गए हैं। इसके अलावा हम इस सप्ताह के अंत तक जंबो फील्ड अस्पतालों में अतिरिक्त 1,500 बेड भी तैयार कर लेंगे।”

उन्होंने कहा कि नागरिक निकाय ने सभी निजी अस्पतालों में 80 प्रतिशत बेड और 100 प्रतिशत आईसीयू बेड लेने का आदेश दे दिया है। साथ ही कोविड वॉर रूम की अनुमति के बिना किसी भी कोविड पॉजिटिव मरीज को भर्ती करने पर भी रोक लगा दी है।

मई 2020 में लागू की गई नीति के अनुसार, कोविड की पॉजिटिव रिपोर्ट के बिना रोगियों को अस्पतालों में सीधे प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। लैब से पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद बीएमसी की टीमें मरीज को उनके घरों से अस्पताल ले जाएंगी।

अन्य ख़बरें

कर्नाटक: पुलिस ने स्टिंग ऑपरेशन मामले में सिद्धारमैया को क्लीन चिट दी

Newsdesk

पंजाबी यूनिवर्सिटी में प्रदर्शन पर सख्ती, एडमिन ब्लॉक बंद करने पर 18 कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी

Newsdesk

गुजरात: दीपावली से पहले खाद्य कारोबारियों के लिए रैपिड टेस्ट किट अनिवार्य, मिलावट रोकने के लिए लिया गया फैसला

Newsdesk

Leave a Comment