34.2 C
Jabalpur
June 17, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

जर्जर पानी टंकी से कोतमा वार्ड-13 में हाहाकार, भीषण गर्मी में बूंद-बूंद पानी को तरसे लोग


कोतमा/
एक तरफ जहां सूरज की तपिश और भीषण गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर रखा है, वहीं दूसरी तरफ एसईसीएल (SECL) जमुना कोतमा क्षेत्र के प्रबंधन की उदासीनता के कारण कोतमा वार्ड क्रमांक 13 के निवासी पानी के लिए त्राहिमाम-त्राहिमाम कर रहे हैं वार्ड में स्थित पानी की टंकी बेहद जर्जर हालत में पहुंच चुकी है, जिसके कारण क्षेत्र में पेयजल का गंभीर संकट खड़ा हो गया है

बार-बार चेताया, फिर भी सोया रहा प्रबंधन
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यह स्थिति अचानक पैदा नहीं हुई है वार्ड वासियों द्वारा कई बार सोशल मीडिया, मुख्यधारा की मीडिया और मौखिक रूप से एसईसीएल प्रबंधन को  मौखिक शिकायतें दी जा चुकी हैं प्रबंधन को साफ तौर पर अवगत कराया गया था कि पानी की टंकी पूरी तरह से जर्जर हो चुकी है और कभी भी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती है इसके बावजूद, एसईसीएल के अधिकारियों के कानों पर जूं तक नहीं रेंगी

भीषण गर्मी में पानी के लिए मची है त्राहि-त्राहि
प्रबंधन की इसी लापरवाही का नतीजा आज वार्ड क्रमांक 13 के सैकड़ों परिवारों को भुगतना पड़ रहा है नई पानी टंकी का निर्माण न होने से इस कड़कती धूप और गर्मी में लोगों को पानी के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है दैनिक जरूरतों के लिए भी पानी नसीब नहीं हो पा रहा है, जिससे स्थानीय जनता में एसईसीएल के प्रति भारी आक्रोश है।

वार्ड वासियों का कहना है
“एसईसीएल सिर्फ कोयला निकालने में व्यस्त है, उसे यहां रहने वाले लोगों की मूलभूत सुविधाओं से कोई सरोकार नहीं है बार-बार ध्यान आकर्षण कराने के बाद भी आज तक नई पानी टंकी का निर्माण नहीं कराया गया अगर जल्द ही समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो  उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे

उठ रहे हैं गंभीर सवाल

जब एसईसीएल को समय रहते जर्जर टंकी की सूचना दे दी गई थी, तो नए निर्माण में देरी क्यों की जा रही है
क्या एसईसीएल प्रबंधन किसी बड़े हादसे या जनता के पूरी तरह सड़क पर उतरने का इंतजार कर रहा है
क्षेत्र की जनता ने अब जिला प्रशासन और एसईसीएल के उच्च अधिकारियों से मांग की है कि मामले को संज्ञान में लेते हुए युद्ध स्तर पर नई पानी टंकी का निर्माण कराया जाए और तब तक वार्ड में पानी के वैकल्पिक इंतजाम सुचारू रूप से किए जाएं।

अन्य ख़बरें

एमपीपीएससी अध्यक्ष डॉ. राजेश लाल मेहरा ने किया पीजी कॉलेज का निरीक्षण

Newsdesk

कलेक्टर ने जिले के दूर-दराज क्षेत्रो से आएं लोगो की सुनीं समस्या एवं शिकायतें

Newsdesk

कमिश्नर ने शहडोल संभाग के दूर-दराज क्षेत्रो से आए लोगो की जनसुनवाई की

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading