July 6, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

पुरानी रंजिश पर जबरन कार से अपहृत कर चाकू से प्राणघातक चोट पहुॅचाने वाले   3 आरोपी गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त चाकू तथा इनोवा कार जप्त

थाना तिलवारा में दिनांक 2-7-26 की रात घायल को उपचार हेतु मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराये जाने की सूचना पर पहॅुची पुलिस को मोहम्मद कामरन अली उम्र 24 वर्ष निवासी नया मोहल्ला ओमती ने बताया कि सिविक सेंटर में बड़े भाई के कपड़े की दुकान से रात लगभग 1-30 बजे अपने साथी राहुल शर्मा के साथ उनकी एसिक्स से शेरे पंजाब ढाबा तिलवारा में खाना खाने आया था खाना खाकर रात लगभग 2-30 बजे वापस स्कूटी में हमलोग घर जाने के लिये निकले थे जैसे ही तिलवारा पुल के ऊपर पहॅुचे तभी पीछे से 2 कार आयी और हमारी स्कूटी के सामने कार लगाकर हमारा रास्ता रोक लिया, कार से अमन कोल, बहत्तर सिंह, निक्की एवं उनके साथी उतरे और गाली गलौज करते हुये उसके एवं उसके साथी राहुल शर्मा के साथ मारपीट करने लगे, अमन ने चाकू से हमलाकर राहुल शर्मा को कान के पास चोट पहुॅचा दी वह बीच बचाव करने लगा तो अमन कोल ने उसके पेट में चाकू मारा वह घूम गया जिससे चाकू पीठ में लगकर चोट आयी, इतने में उसका साथी राहुल शर्मा वहां से भाग गया फिर अमन कोल और उनके साथियों ने उसे जबरन कार में बिठा लिया और उसे रांझी खमरिया तरफ ले गये कार के अंदर अमन एवं अमन के साथियों ने उसे जान से मारने की नियत से हाथ मुक्कों, डंडे एवं चाकू से पीठ कमर, चेहरा, दोनों पैर में मारकर चोट पहुॅचाये, उसे रांझी  अस्पताल के पास छोड़ दिये उसने घटना की जानकारी अपने भाई अमान खान और मोहम्मद अरमान अली को दिया जो रांझी  अस्पताल ले जाकर पट्टी करवाये फिर उपचार हेतु मेडिकल कॉलेज मे भर्ती कराये, अमन कोल, बहत्तर सिंह, निक्की और उनके साथियों ने पुरानी रंजिश को लेकर उसे एवं उसके दोस्त राहुल शर्मा के साथ जान से मारने की नियत से चाकू, डंडा, हाथ मुक्कों से मारपीट कर चोटें पहॅुचाये। रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 257/26 धारा 296(ए), 126(2), 115(2), 118(1), 140(3), 109(1), 3(5) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

         घटित हुई घटना को गम्भीरता से लेते हुये पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) ने आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु आदेशित किया गया था।
         आदेश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जोन 2 सुश्री पल्लवी शुक्ला एवं नगर पुलिस अधीक्षक गढ़ा श्री आशीष जैन के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी तिलवारा श्री बृजेश मिश्रा के नेतृत्व में टीम गठित कर लगाई गयी।
         गठित टीम द्वारा आरोपी अमन कोल 21 वर्ष निवासी गांधी चौक मानेगांव थाना रांझी, विशाल ठाकुर उम्र 20 वर्ष निवासी मानेगांव थाना रांझी, चंद्रभान वर्मा उर्फ बहत्तर सिंह पिता विश्वनाथ वर्मा उम्र 29 वर्ष निवासी मनमोहन नगर थाना रांझी को पकड़ा गया , आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू तथा इनोवा कार क्रमांक एमपी 20 जेड ई 9799 जप्त करते हुये प्रकरण में आरोपियों की विधिवत गिरफ्तारी कर मान्नीय न्यायालय के समक्ष पेश करते हुये जेल निरूद्ध किया गया। प्रकरण में अन्य आरोपियों की सरगर्मी से तलाश जारी है।
         *उल्लेखनीय है कि पकड़े गये आरोपी आपराधिक प्रवृति के हैं आरोपी चंद्रभान वर्मा उर्फ बहत्तर सिंह के विरूद्ध मारपीट, हत्या का प्रयास, आयुध अधिनियम, आबकारी एक्ट सहित पूर्व से 15 अपराध तथा आरोपी अमन कोल के विरूद्ध हत्या का प्रयास, आयुध अधिनियम मारपीट, आबकारी एक्ट, विस्फोटक अधिनियम, अवैध वसूली सहित पूर्व से 16 अपराध पंजीबद्ध हैं।*

*उल्लेखनीय भूमिका-* आरोपियों को पकड़ने में थाना प्रभारी बृजेश मिश्रा के नेतृत्व में उप निरीक्षक अभिषेक कैथवास, उप निरीक्षक स्वाति शर्मा, प्रधान आरक्षक जयशंकर चौहान, पृथ्वीराज, आरक्षक राहुल सनोडिया, राजेश गुप्ता की सराहनीय भूमिका रही।

अन्य ख़बरें

मानसून में भी पर्यटन का आनंद: बारनावापारा अभयारण्य 31 अक्टूबर तक बंद

Newsdesk

टिकट जांच अभियान से जबलपुर रेल मंडल को 21.78 करोड़ रुपये का राजस्व

Newsdesk

राष्ट्रीय वैज्ञानिक सम्मेलन में रक्त एवं कैंसर रोगों के आधुनिक उपचार पर हुआ मंथन

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading