25.5 C
Jabalpur
September 11, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

विद्यार्थी ही विकसित भारत की आधारशिला हैं- श्री अंतर सिंह आर्य

शहडोल 16 जुलाई 2026- अध्यक्ष राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग, भारत सरकार श्री अंतर सिंह आर्य ने शहडोल प्रवास के दौरान कन्या शिक्षा परिसर, कंचनपुर में युवा संवाद कार्यक्रम आयोजित कर  विद्यार्थियों से संवाद किया। इस अवसर पर उन्होंने विद्यार्थियों को शिक्षा, स्वास्थ्य, अनुशासन, लक्ष्य निर्धारण एवं जनजातीय संस्कृति के संरक्षण का संदेश देते हुए उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रेरित किया।
अध्यक्ष राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग, भारत सरकार श्री अंतर सिंह आर्य ने विद्यार्थियों से कहा कि बच्चे और युवा ही देश का भविष्य हैं। आने वाले समय में राष्ट्र निर्माण की जिम्मेदारी आप के कंधों पर होगी। आप अनुशासन, परिश्रम एवं सकारात्मक सोच के साथ अपने लक्ष्य की ओर निरंतर आगे बढ़ें।
उन्होंने विद्यार्थियों को सोशल मीडिया के अनावश्यक उपयोग से दूर रहने की सलाह देते हुए कहा कि अपने समय का सदुपयोग अध्ययन, खेलकूद, पुस्तक पठन एवं व्यक्तित्व विकास से जुड़े रचनात्मक कार्यों में करें। उन्होंने कहा कि तकनीक का उपयोग केवल ज्ञानवर्धन एवं सकारात्मक उद्देश्यों के लिए किया जाना चाहिए।
उन्होंने विद्यार्थियों से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा ग्रहण करने का आह्वान करते हुए कहा कि शिक्षा ही जीवन में सफलता का सबसे सशक्त माध्यम है। प्रत्येक विद्यार्थी को नियमित अध्ययन कर ज्ञान और कौशल अर्जित करना चाहिए, जिससे वह आत्मनिर्भर बनकर समाज एवं राष्ट्र के विकास में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सके।
उन्होंने विद्यार्थियों से अपने जीवन का स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित कर पूरी लगन, अनुशासन एवं परिश्रम के साथ अध्ययन करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि स्पष्ट लक्ष्य, दृढ़ संकल्प और निरंतर प्रयास से ही सफलता प्राप्त की जा सकती है। उन्होंने विद्यार्थियों को अपनी जनजातीय संस्कृति, परंपराओं एवं रीति-रिवाजों को संरक्षित रखने का भी संदेश दिया।
अध्यक्ष राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग ने विद्यार्थियों एवं उनके परिजनों से सिकल सेल एनीमिया के प्रति जागरूक रहने तथा समय-समय पर इसकी जांच कराने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि समय पर जांच एवं जनजागरूकता से इस बीमारी की रोकथाम एवं प्रभावी प्रबंधन संभव है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने परिवार एवं समाज के लोगों को भी सिकल सेल एनीमिया के प्रति जागरूक करने की अपील की।
युवा संवाद कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने भी अपनी समस्याओं एवं सुझावों को अध्यक्ष राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के समक्ष रखा। छात्रा दुर्गावती सिंह ने विद्यालय परिसर के खेल मैदान को व्यवस्थित एवं विकसित किए जाने का सुझाव दिया। छात्रा शिवानी सिंह ने विद्यालय में विद्युत एवं पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ किए जाने की आवश्यकता बताई। वहीं छात्र भारत सिंह ने प्रतियोगी परीक्षाओं में अनुसूचित जनजाति वर्ग के विद्यार्थियों के लिए अवसरों में वृद्धि किए जाने का सुझाव दिया। इसके अतिरिक्त विद्यार्थियों ने छात्रावास में पर्याप्त, पौष्टिक एवं स्वच्छ भोजन उपलब्ध कराए जाने की मांग भी रखी।
अध्यक्ष राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग, भारत सरकार श्री अंतर सिंह आर्य ने विद्यार्थियों द्वारा दिए गए सुझावों एवं मांगों को गंभीरता से सुना तथा संबंधित विषयों पर नियमानुसार परीक्षण कर आवश्यक सुधारात्मक कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ बेहतर आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना शासन की प्राथमिकता है तथा इस दिशा में हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।
युवा संवाद कार्यक्रम में  सांसद शहडोल संसदीय क्ष़्ोत्र श्रीमती हिमाद्री सिंह, कलेक्टर डॉ केदार सिंह, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री शिवम प्रजापति, उपाध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती फूलवती सिंह, उपाध्यक्ष जपनद अध्यक्ष बुढ़ार उमा धुर्वे, अपर कलेक्टर श्री सरोधन सिंह, संयुक्त आयुक्त विकास श्री मुद्रिका सिंह, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व जैतपुर श्री गैलेक्सी नागपुरे, श्री संतोष लोहानी, दौलत मनवानी, अनुपम अनुराग अवस्थी, अजय वर्मा, सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग श्री आनंद राय सिन्हा, श्री राजेंद्र तिवारी सहित विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षक एवं काफी संख्या में छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

अन्य ख़बरें

स्वच्छ सर्वेक्षण खत्म होते ही कचरे के ढेर पर सवाल: लाखों खर्च कर लगाए डस्टबिन टूटे, भंवरताल और सिविक सेंटर में दुर्गंध से लोग परेशान

Newsdesk

पोलियो को मात देकर हुनर को बनाया सहारा

Newsdesk

कलानिकेतन पॉलिटेक्निक की अनियमितताओं के खिलाफ अभाविप का प्रदर्शन

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading